Hazaribagh News: विधानसभा में विधायक प्रदीप प्रसाद ने उठाया टेंडर अनियमितता का मुद्दा

10% से अधिक 'Below' दर पर टेंडर आवंटन पर आपत्ति

Hazaribagh News: विधानसभा में विधायक प्रदीप प्रसाद ने उठाया टेंडर अनियमितता का मुद्दा
(विधायक प्रदीप प्रसाद)

हजारीबाग के लोकप्रिय विधायक प्रदीप प्रसाद ने झारखंड विधानसभा में विभागीय टेंडरों में बरती जा रही अनियमितताओं पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि टेंडर 10% से अधिक "Below" दर पर आवंटित किए जा रहे हैं, जो PWD कोड के खिलाफ है और इससे विकास कार्यों की गुणवत्ता गिर सकती है। उन्होंने सरकार से टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने, 10% से अधिक लो-रेट टेंडर पर रोक लगाने और दोषी अधिकारियों पर जवाबदेही तय करने की पुरजोर मांग की है।

हजारीबाग: लोकप्रिय विधायक प्रदीप प्रसाद ने आज झारखंड विधानसभा में विकास निर्माण कार्यों से जुड़े विभागीय टेंडरों में बरती जा रही अनियमितताओं का गंभीर मुद्दा उठाया। उन्होंने सदन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया कि विभिन्न निर्माण कार्यों के टेंडर 10% से अधिक “Below” दर पर आवंटित किए जा रहे हैं, जो निर्धारित मानकों एवं PWD कोड के अनुरूप नहीं हैं।

विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि इस प्रकार की प्रक्रिया से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका बढ़ जाती है, जिससे जनता के हितों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने सरकार से इस विषय पर स्पष्ट नीति एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि विकास कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूरे हो सकें। उन्होंने यह सदन से आग्रह किया कि विभागीय टेंडर प्रक्रिया में आवश्यक सुधार किए जाएं तथा अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि क्या सरकार भविष्य में 10% से अधिक “Below” पर टेंडर आवंटन पर रोक लगाने या पुनर्विचार करने की योजना बना रही है। विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि जनता के पैसे से होने वाले विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इस विषय पर जवाबदेही तय करना अत्यंत आवश्यक है।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Palamu News: पत्नी ने जहर देकर और गला घोंटकर की पति की हत्या Palamu News: पत्नी ने जहर देकर और गला घोंटकर की पति की हत्या
Giridih News: शोभा देवी ने ली सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष की शपथ 
Dhanbad News: नगर निगम के बजट पर विधानसभा में घमासान, राज सिन्हा ने सरकार को घेरा
Dhanbad News: अशोक कुमार बने रेल मंडल के खेल अधिकारी, खिलाड़ियों ने किया स्वागत
Dhanbad News: दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर में तीन गंभीर
Dhanbad News: मॉन्टफोर्ट एकेडमी में मेधावी छात्रों के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत
26वीं यूथ नेशनल वॉलीबॉल: रोमांचक मुकाबले में चंडीगढ़ के खिलाफ जीत के हीरो बने झारखंड के खिलाड़ी
Dumka News: बी०एल०ओ० सुपरवाइजर तथा बी०एल०ओ० को विशेष गहन पुनरीक्षण के पूर्व दिया गया प्रशिक्षण
Hazaribagh News: सुरक्षा में ऐतिहासिक मजबूती: 28 नई हाईटेक महिंद्रा बोलेरो सड़कों पर उतरीं
Hazaribagh News: भीषण सड़क हादसा: टर्बो की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, सड़क जाम
Hazaribagh News: रामनवमी, ईद-उल-फितर एवं सरहुल पर्व को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज
Hazaribagh News: महासमिति की कार्यकारिणी गठन का पूर्ण अधिकार केवल अध्यक्ष को