Dumka News: संघर्ष से सफलता तक, सुदीपा दत्ता ने यूपीएससी में हासिल किया 41वीं रैंक
बिना कोचिंग घर पर रहकर की कठिन परीक्षा की तैयारी
झारखंड की उपराजधानी दुमका की सुदीपा दत्ता ने अपनी कड़ी मेहनत और अटूट लगन से UPSC सिविल सेवा परीक्षा में 41वीं रैंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। बिना किसी कोचिंग के, घर पर रहकर और ऑनलाइन संसाधनों तथा राजकीय पुस्तकालय की मदद से उन्होंने यह मुकाम अपने तीसरे प्रयास में पाया। डाक विभाग में कार्यरत पिता की बेटी सुदीपा ने इससे पहले JPSC CDPO परीक्षा में भी 24वीं रैंक प्राप्त की थी, और अब उनकी यह सफलता झारखंड के उन तमाम युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है जो सीमित संसाधनों में बड़े सपने देखते हैं।
दुमका: झारखंड की उपराजधानी दुमका की सुदीपा दत्ता ने अपनी मेहनत और लगन से यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 41वां रैंक हासिल कर एक नई मिसाल कायम की है। उन्होंने बिना किसी कोचिंग संस्थान के घर पर रहकर ही तैयारी की और तीसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की। पहले प्रयास में तैयारी पूरी नहीं होने के कारण वे प्रारंभिक परीक्षा पास नहीं कर सकीं। दूसरे प्रयास में उन्होंने इंटरव्यू तक जगह बनाई, लेकिन अंतिम चयन नहीं हो पाया। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और लगातार मेहनत जारी रखी। सुदीपा ने अपनी स्कूली शिक्षा संत जोसेफ स्कूल, बांका और सिदो कान्हू विद्यालय, दुमका से पूरी की।

