Bokaro News: एयरपोर्ट को लेकर जिला प्रशासन सख्त, दोबारा अतिक्रमण पर होगी करवाई

दुंदीबाग में 15 दिनों में स्लैब बाउंड्री बनाने का निर्देश

Bokaro News: एयरपोर्ट को लेकर जिला प्रशासन सख्त, दोबारा अतिक्रमण पर होगी करवाई
(फोटो)

बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में हुई बैठक में एयरपोर्ट की सुरक्षा और विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। दुंदीबाग क्षेत्र में दोबारा अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध सीधे एफआईआर दर्ज करने और 15 दिनों के भीतर बाउंड्री वॉल निर्माण का कड़ा निर्देश दिया गया है। साथ ही एयरपोर्ट के सफल संचालन के लिए डीजीसीए लाइसेंस, सुरक्षा मानकों के अनुपालन, सतनपुर पहाड़ पर फ्लैश लाइट लगाने और सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

बोकारो: दुंदीबाग बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाए गए स्थानों पर दोबारा कब्जा करने वालों के विरुद्ध सीधे एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। यह निर्णय बोकारो परिसदन सभागार में उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में लिया गया, जिसमें एयरपोर्ट से जुड़े विभिन्न विकास एवं सुरक्षा कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।बैठक में बीएसएल प्रबंधन को  कहा  गया कि अतिक्रमण मुक्त कराए गए परिसर में स्लैब के माध्यम से 15 दिनों के भीतर बाउंड्री निर्माण कार्य पूरा किया जाए। साथ ही संबंधित क्षेत्र में ट्रेसपासर्स विल बी प्रोसिक्यूटेड के बोर्ड लगाने को भी कहा गया, ताकि दोबारा अतिक्रमण की कोशिशों को रोका जा सके। साथ ही, दुंदीबाग क्षेत्र में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस पिकेट स्थापना के लिए बीएसएल के द्वारा अग्रेतर कार्रवाई पर भी चर्चा की गई।

बीएसएल को दुंदीबाग बाजार सहित आसपास के प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने कहा गया  वहीं, बैठक में उपस्थित चास एसडीओ  प्रांजल ढ़ांडा को चिन्हित स्थलों की अद्यतन सूची बीएसएल प्रबंधन को उपलब्ध कराने को कहा गया, ताकि निगरानी व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके। बैठक में क्रय की गई उच्च तीव्रता वाले फ्लैश लाइट/ऑब्स्ट्रक्शन लाइट का अधिष्ठापन सतनपुर पहाड़ पर एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा परिसर में बची हुई झाड़ियों और पेड़ों की छंटाई जल्द पूरी करने को भी कहा गया, ताकि सुरक्षा और साफ-सफाई बेहतर हो सके।बोकारो एयरपोर्ट के संचालन को लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और बोकारो स्टील प्रबंधन के बीच एमओयू के नवीकरण तथा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से कंसेंट टू ऑपरेट (सीटीओ) के लिए आवेदन करने को भी कहा गया। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को इन कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने को कहा गया ।

बैठक में बोकारो एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसमें बॉम्ब थ्रेट कंटीजेंसी प्लान, एयरपोर्ट की सिक्योरिटी वेटिंग, बीसीएएस सिक्योरिटी क्लियरेंस, डॉग स्क्वाड यूनिट की व्यवस्था तथा एयरपोर्ट पर आवश्यक सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एयरपोर्ट के संचालन से जुड़े विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक बिंदुओं की भी समीक्षा की गई, जिनमें एएआइ द्वारा उपलब्ध कराए गए नक्शे में आवश्यक संशोधन, डीजीसीए लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया, एयरपोर्ट पर 2 एसीएफटी वाहनों की तैनाती तथा एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया गया। 

समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, डीएफओ नीतीश कुमार, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी,  चास एसडीओ  प्रांजल ढांडा, सिविल सर्जन डा. ए बी प्रसाद, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मनोज कुमार, बीएसएल टाउनशीप जीएम ए के तिवारी, एजीएम (एविएशन) पी. के. स्वैन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। उपायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ एयरपोर्ट से जुड़े कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने का निर्देश दिया।

Read More.. Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने पीडीएस दुकान का किया औचक निरीक्षण

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Sabarimala Verdict: 'धर्म की आत्मा को अदालत की तराजू पर तौलना आसान नहीं', सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी Sabarimala Verdict: 'धर्म की आत्मा को अदालत की तराजू पर तौलना आसान नहीं', सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: छिटपुट हिंसा के बीच दोपहर 3 बजे तक 78.68% मतदान
चारधाम यात्रा: 10 दिन में 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, केदारनाथ में सबसे ज्यादा भीड़
नेपाल को ‘डेस्टिनेशन वेडिंग हब’ बनाने की पहल, नई दिल्ली में पर्यटन और वेडिंग इंडस्ट्री का बड़ा कार्यक्रम
पानी की किल्लत और बिजली कटौती पर भाजपा का राज्यव्यापी आंदोलन, 6 से 12 मई तक जिलावार प्रदर्शन का ऐलान
प्रधानमंत्री मोदी हरदोई में 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का करेंगे उद्घाटन, मेरठ-प्रयागराज यात्रा समय होगा आधा
प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, बच्चों पर बरसाया प्यार, हरदोई के लिए रवाना
मतदान के दौरान एक्शन मोड में दिखे यूपी के ‘सिंघम’ अजय पाल शर्मा, दक्षिण 24 परगना में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
खानाकुल के 147 नंबर बूथ पर आईएसएफ और तृणमूल कार्यकर्ताओं में झड़प, फर्जी पोलिंग एजेंट को लेकर बढ़ा विवाद
कुएं से युवती का सड़ा-गला शव बरामद, पुलिस ने जताई खुदकुशी की आशंका
बिना सूचना मुख्यालय छोड़ने पर जैप-आईआरबी के पांच कमांडेंट से जवाब तलब, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया नोटिस
झारखंड में 30 अप्रैल तक मौसम में उतार-चढ़ाव, बारिश-ओलावृष्टि और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी