जेटेट नियमावली रद्द होना पलामू के युवाओं की बड़ी जीत: आशुतोष तिवारी
5 लाख अभ्यर्थी 10 वर्षों से कर रहे इंतजार
मेदिनीनगर, पलामू में JTET नियमावली रद्द होने के फैसले का जोरदार स्वागत किया गया। युवा समाजसेवी एवं 'हम' पार्टी (सेकुलर) के जिला अध्यक्ष Ashutosh Kumar Tiwari ने इसे आंदोलन की बड़ी सफलता बताया।
पलामू : जेटेट (JTET) नियमावली रद्द होने के फैसले का पलामू में जोरदार स्वागत किया गया है। युवा समाजसेवी और 'हम' पार्टी (सेकुलर) के पलामू जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार तिवारी ने इसे आंदोलन की सफलता और क्षेत्र के लाखों युवाओं की जीत करार दिया है।
"पलामू के साथ सौतेला व्यवहार बर्दाश्त नहीं"
प्रेस को जारी बयान में आशुतोष तिवारी ने कहा कि पिछली नियमावली पूरी तरह से अतार्किक थी और संविधान की मूल भावना के खिलाफ थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने जमीनी हकीकत को नजरअंदाज कर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास किया था। तिवारी ने कड़े शब्दों में कहा, "पलामू प्रमंडल के साथ हमेशा से सौतेला व्यवहार होता रहा है, जिसे हम पार्टी अब और बर्दाश्त नहीं करेगी।"

आंदोलन की चेतावनी
आशुतोष तिवारी ने सरकार से मांग की है कि अब नियमों की आड़ में परीक्षा को और न टाला जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही परीक्षा का सफल आयोजन नहीं हुआ, तो सड़क से लेकर सदन तक जोरदार आंदोलन किया जाएगा। युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा।
