Sahebganj News: फरक्का एक्सप्रेस में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, कोच अटेंडेंट शराब के साथ गिरफ्तार

गुप्त सूचना के आधार पर चलाया गया विशेष जांच अभियान

Sahebganj News: फरक्का एक्सप्रेस में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, कोच अटेंडेंट शराब के साथ गिरफ्तार

बरहरवा में फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन में आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कोच अटेंडेंट को अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।

साहिबगंज : बरहरवा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र लागू आदर्श आचार संहिता के दौरान रेलवे सुरक्षा बल को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ट्रेन संख्या- 15743, बालुरघाट-भटिंडा (फरक्का एक्सप्रेस) ट्रेन में चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान एक कोच अटेंडेंट को अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

15 अप्रैल 2026 को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ, सीआईबी मालदा एवं ट्रेन एस्कॉर्ट टीम द्वारा फरक्का एक्सप्रेस में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई चुनाव के दौरान अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई थी।

जांच के दौरान जब ट्रेन तिलडांगा रेलवे स्टेशन के समीप थी, तब कोच संख्या B-6 (231137/C) के दिल्ली छोर स्थित लॉकर की तलाशी ली गई। तलाशी के समय कोच अटेंडेंट ऋषि कुमार पांडेय (35 वर्ष), निवासी साहिबगंज मौजूद थे। तलाशी के दौरान लॉकर से दो बैग में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। आरपीएफ द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार, ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की (375 ml) – ₹5,130/-, 24 कैन हॉवर्ड 5000 बीयर (500 ml) – ₹2,640/-, 100 टेट्रा पैक ऑफिसर्स चॉइस (180 ml) – ₹14,000/- बरामद की गई। बरामद शराब की कुल मात्रा 37.125 लीटर और कुल मूल्य: ₹21,770/- दर्ज किया गया।

आरपीएफ द्वारा पूछ-ताछ के दौरान आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। उसने स्वीकार किया कि वह उक्त शराब को एकलखी से जमालपुर अवैध रूप से बिक्री के लिए ले जा रहा था। ट्रेन के बरहरवा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर आरोपी को आरपीएफ सीआईबी मालदा एवं आरपीएफ पोस्ट बरहरवा के सहयोग से उतार लिया गया। बरामद शराब को विधिवत जब्त किया गया।

Read More.. Sahebganj News: साक्षरता चौक में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का छठा दिन, महामंडलेश्वर ने दिया सनातन धर्म का संदेश

हालांकि, प्रयास के बावजूद मौके पर कोई स्वतंत्र गवाह उपलब्ध नहीं हो सका। पूरी जब्ती प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई और आरोपी को उसके अधिकारों की जानकारी दी गई। साथ ही उसके परिजनों को भी सूचित किया गया।

Read More.. सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर बजरंगी महतो ने दी बधाई, विकास को नई गति मिलने की उम्मीद

आरोपी एवं जब्त सामग्री को आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, साहिबगंज को सौंप दिया गया। आरपीएफ की लिखित शिकायत के आधार पर उत्पाद विभाग द्वारा केस संख्या 50/26, धारा 47(a), दिनांक 16.04.2026 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि चुनाव के मद्देनज़र अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आरपीएफ एवं अन्य एजेंसियां लगातार सतर्क हैं और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Read More.. Sahebganj News: राजमहल में सोहराई लोक कला कार्यशाला का भव्य समापन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

समृद्ध झारखंड की खबर का असर: उपायुक्त ने लिया संज्ञान, प्रिया की पढ़ाई को मिला सहारा समृद्ध झारखंड की खबर का असर: उपायुक्त ने लिया संज्ञान, प्रिया की पढ़ाई को मिला सहारा
जेटेट नियमावली रद्द होना पलामू के युवाओं की बड़ी जीत: आशुतोष तिवारी
Sahebganj News: फरक्का एक्सप्रेस में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, कोच अटेंडेंट शराब के साथ गिरफ्तार
Koderma News: जैन मंदिर में भगवानी देवी अजमेरा की पुण्यतिथि पर भव्य पूजन
झारखंड में बड़ी सफलता: पुलिस-CRPF ऑपरेशन में 4 माओवादी ढेर, भारी हथियार बरामद
Jamshedpur News: कदमा में दर्दनाक घटना, बीटेक छात्र ने तनाव में उठाया खौफनाक कदम
Sahebganj News: राजमहल में सोहराई लोक कला कार्यशाला का भव्य समापन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Dhanbad News: बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दौड़-लंबी कूद के साथ जारी होमगार्ड भर्ती
Dumka News: बिजली दर वृद्धि के खिलाफ भाजपा का उग्र प्रदर्शन, सरकार पर साधा निशाना
Bokaro News: बड़ा साइबर फ्रॉड, लग्जरी अपार्टमेंट से 4 जामताड़ा के ठग गिरफ्तार
जमशेदपुर में गर्मी का कहर: अभिभावक संघ ने स्कूल समय बदलने की मांग
पाकिस्तान में भीषण गैस पाइपलाइन धमाका, एक ही परिवार के 8 लोगों की दर्दनाक मौत
Advertisement