Sahebganj News: राजमहल में सोहराई लोक कला कार्यशाला का भव्य समापन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

पीएमश्री मध्य विद्यालय नयाबाजार में हुआ आयोजन

Sahebganj News: राजमहल में सोहराई लोक कला कार्यशाला का भव्य समापन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

साहिबगंज के राजमहल स्थित पीएमश्री मध्य विद्यालय, नयाबाजार में आयोजित तीन दिवसीय सोहराई लोक कला कार्यशाला का सफल समापन हुआ।

साहिबगंज: राजमहल के पीएमश्री मध्य विद्यालय, नयाबाजार में एकता कला केंद्र के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय सोहराई लोक कला कार्यशाला का शुक्रवार को सफल समापन हुआ। 15 से 17 अप्रैल तक चली इस कार्यशाला में कुल 42 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सोहराई चित्रकला में अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

समापन समारोह में राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो ने कहा कि ऐसे मंच बच्चों को कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। सोहराई कला की महत्ता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि यह कला हमारी प्राचीन संस्कृति और परंपराओं को सहेजने में अहम भूमिका निभाती है। इससे राजमहल जैसे क्षेत्रों के बच्चों को जिला और राज्य स्तर पर पहचान बनाने का मौका मिलेगा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य दिलीप पासवान और प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी गगन बापू ने भी आयोजन को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी बताया। कार्यक्रम के दौरान एकता कला केंद्र की शिक्षिका एकता राय ने को स्वनिर्मित पेंटिंग भेंट की। मंच संचालन अमिता चक्रबर्ती ने किया। कार्यशाला में निमाई चंद्र दास, गुरु प्रसाद महतो, जयंती राय समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह आयोजन बच्चों की प्रतिभा निखारने के साथ ही पारंपरिक सोहराई कला के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

अफेयर का चढ़ा जुनून, पति बना रास्ते का कांटा! प्रेमी संग मिलकर बीच सड़क पर ही खौफनाक वारदात को दिया अंजाम अफेयर का चढ़ा जुनून, पति बना रास्ते का कांटा! प्रेमी संग मिलकर बीच सड़क पर ही खौफनाक वारदात को दिया अंजाम
आग से बचाव की ट्रेनिंग: गिरिडीह स्कूल में लाइव डेमो से जागरूक हुए विद्यार्थी
Giridih News: भीषण गर्मी में राहत: सरिया महिला समिति ने 800 लोगों को पिलाया सत्तू शर्बत
Sahebganj News: मालदा मंडल में RPF की बड़ी कार्रवाई, हथियार, शराब और चोरी के मोबाइल बरामद
तमिलनाडु में भीषण धमाका, 25 लोगों की मौत के बाद सियासी हलचल तेज
झारखंड में स्कूलों का समय बदला, 21 अप्रैल से लागू होगा नया शेड्यूल
Deoghar News: मधुपुर कोर्ट परिसर में वॉटर चिलर मशीन का उद्घाटन, लोगों को बड़ी राहत
Giridih News: PC & PNDT अधिनियम को लेकर सख्ती, उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश
Pakur News: झामुमो कार्यकर्ता कुबराज मरांडी के निधन पर विधायक स्टीफन मरांडी ने जताया शोक
दुनिया की तेल लाइफलाइन पर खतरा, होर्मुज में अमेरिका क्यों उतार रहा रोबोट और ड्रोन?
Pakur News: पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ, कुपोषण मुक्त समाज का लिया संकल्प
Sahebganj News: थाना प्रभारी ने व्यवसाई के साथ की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा