अफेयर का चढ़ा जुनून, पति बना रास्ते का कांटा! प्रेमी संग मिलकर बीच सड़क पर ही खौफनाक वारदात को दिया अंजाम

अफेयर का चढ़ा जुनून, पति बना रास्ते का कांटा! प्रेमी संग मिलकर बीच सड़क पर ही खौफनाक वारदात को दिया अंजाम
मैसूर में अवैध संबंध के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। (सांकेतिक तस्वीर)

रिश्तों के विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया, जब एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और बीच सड़क पर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, अवैध संबंध इस वारदात की मुख्य वजह बताया जा रहा है और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

क्राइम डेस्क: कर्नाटक के मैसूर जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला का अपने प्रेमी के साथ अवैध संबंध था और पति इस रिश्ते के बीच सबसे बड़ी बाधा बन रहा था, जिसके चलते दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।

यह घटना मैसूर जिले के सरगुरु तालुक के कुर्णेगाल गांव की बताई जा रही है। मृतक की पहचान जवरप्पा के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसकी पत्नी अमृता (26 वर्ष) और उसका प्रेमी सिद्धेश (32 वर्ष) हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार, अमृता और सिद्धेश के बीच लंबे समय से अवैध संबंध चल रहा था। महिला के दो बच्चे भी हैं, लेकिन इसके बावजूद वह अपने प्रेमी के साथ संबंध बनाए हुए थी। पति जवरप्पा को इस रिश्ते की जानकारी हो गई थी, जिसके बाद पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद और झगड़े होने लगे थे।

बताया जा रहा है कि घटना से करीब 12 दिन पहले अमृता अपने बच्चों के साथ मायके चली गई थी। 16 अप्रैल को जवरप्पा अपनी पत्नी के गांव जाने की बात अपने भाई को बताकर निकले थे, लेकिन उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटे। अगले दिन सुबह करीब 6:30 बजे उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहरी इलाके में मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़ें: रिश्तों का कत्ल!शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेटे ने ले ली मां की जान

मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच के लिए तीन टीमों का गठन किया। जांच के दौरान सामने आया कि हत्या के पीछे पत्नी और उसके प्रेमी का हाथ है। पुलिस पूछताछ में यह भी स्पष्ट हुआ कि महिला की मदद से ही प्रेमी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें: गिरिडीह में सनसनी: पिता ने तीन मासूम बेटियों की धारदार हथियार से की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

पाकिस्तान पर भारत का करारा प्रहार! स्मृति की तूफानी फिफ्टी, दीप्ति के पंजे में फंसी पूरी टीम पाकिस्तान पर भारत का करारा प्रहार! स्मृति की तूफानी फिफ्टी, दीप्ति के पंजे में फंसी पूरी टीम
Palamu News: विनीत हत्याकांड के आरोपी दिलीप तिवारी का शहर में पैदल मार्च
किडनैपिंग नहीं, समंदर देखने का था प्लान! पुरी से मिला अर्जुन, करण-शिवा की तलाश जारी
Pakur News: बंद पत्थर खदान बना मौत का कुंड, 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Dhanbad News: अपर समाहर्ता विनोद कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बैठक; तीन नए शैक्षणिक संस्थानों को मिली मंजूरी
Dhanbad News: 12 घंटे में सुलझा हलीम शेख हत्याकांड, संपत्ति विवाद में बेटे ने रची थी साजिश
Dumka News: विश्व रक्तदाता दिवस पर भव्य शिविर, 14 प्रबुद्ध नागरिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Dumka News: नोनीहाट स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान कटा व्यापारी का पैर
दुमका से साहिबगंज के लिए सीधी इंटरसिटी ट्रेन की मांग, घुमावदार सफर से यात्री परेशान
Dumka News: जिओ नेटवर्क की बदहाली पर फूटा गुस्सा, हैप्पी क्लब ने दी आंदोलन की चेतावनी
Hazaribagh News: अपराध मुक्त समाज के लिए महिला जनप्रतिनिधियों और पुलिस ने मिलाया हाथ