Sahebganj News: थाना प्रभारी ने व्यवसाई के साथ की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा
सीसीटीवी और संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने की अपील
by: Anshika Ambasta
On
साहिबगंज के बोरियो थाना परिसर में थाना प्रभारी रोहित कुमार ने व्यापारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक की। बैठक का आयोजन आरक्षी अधीक्षक अमित कुमार सिंह के निर्देश पर किया गया।
साहिबगंज: आरक्षी अधीक्षक अमित कुमार सिंह के निर्देशानुसार बोरियो थाना परिसर में थाना प्रभारी रोहित कुमार ने व्यवसाई के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक की। बैठक में थाना प्रभारी ने व्यवसाइयों से उनकी समस्याएं सुनी और उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
बैठक में व्यवसाइयों ने अपनी समस्याएं रखी और थाना प्रभारी को बताया कि उन्हें अपने व्यवसाय में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। थाना प्रभारी ने व्यवसाइयों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा और उनकी सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी।

Edited By: Anshika Ambasta
