Dumka News: बिजली दर वृद्धि के खिलाफ भाजपा का उग्र प्रदर्शन, सरकार पर साधा निशाना

महुआडंगाल बिजली विभाग कार्यालय के सामने हुआ धरना-प्रदर्शन

Dumka News: बिजली दर वृद्धि के खिलाफ भाजपा का उग्र प्रदर्शन, सरकार पर साधा निशाना

दुमका में झारखंड सरकार द्वारा बिजली दर में वृद्धि के विरोध में भाजपा ने महुआडंगाल स्थित बिजली विभाग कार्यालय के समक्ष जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।

दुमका: झारखंड सरकार द्वारा बिजली दर में की गई भारी वृद्धि के विरोध में शुक्रवार को दुमका भाजपा द्वारा जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल के नेतृत्व में महुआडंगाल स्थित बिजली विभाग कार्यालय के समक्ष जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे और राज्य सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश प्रकट किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद,पूर्व सांसद सुनील सोरेन एवं जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मृणाल मिश्रा द्वारा किया गया।पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड सरकार पूरी तरह से जनविरोधी और असंवेदनशील हो चुकी है। चुनाव के समय किए गए बड़े-बड़े वादों से जनता को भ्रमित कर सत्ता में आई यह सरकार अब बिजली दर में बेतहाशा वृद्धि कर आम जनता की कमर तोड़ने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि 200 यूनिट मुफ्त बिजली का झूठा सपना दिखाकर अब जनता से बढ़े हुए दर के माध्यम से वसूली की जा रही है, जो सरासर धोखा है। पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि राज्य में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। एक ओर लगातार बिजली कटौती, जले हुए ट्रांसफार्मरों का समय पर नहीं बदला जाना और दूसरी ओर स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उपभोक्ताओं को एकमुश्त भारी-भरकम बिल देकर परेशान किया जा रहा है, जो पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। भाजपा इस अन्याय के खिलाफ सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी।

जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर ने कहा कि बिजली दर में वृद्धि से सबसे ज्यादा प्रभावित किसान, गरीब और छोटे व्यवसायी हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रति यूनिट 50 पैसे और शहरी क्षेत्रों में 55 पैसे की वृद्धि ने आम जनजीवन को संकट में डाल दिया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने इस जनविरोधी निर्णय को जल्द वापस नहीं लिया, तो भाजपा पूरे राज्य में उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।

Read More.. Dumka News: सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में स्नेहा कुमारी नें किया प्रखंड का नाम रौशन 

भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल ने कहा कि यह आंदोलन जनता की आवाज है और सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी जनता के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी जनविरोधी निर्णय के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। भाजपा की प्रमुख मांगों मे बढ़े हुए बिजली दर को अविलंब वापस लिया जाए, राज्य में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। जले हुए ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदला जाए, मरम्मत के नाम पर बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित करना बंद किया जाए, स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही लूट पर रोक लगाई जाए।

Read More.. Dumka News: सिदो-कान्हु विश्वविद्यालय में हंगामा, ABVP ने अनियमितताओं पर उठाए सवाल

धरना प्रदर्शन में जरमुंडी के विधायक देवेंद्र कुंवर, जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार मण्डल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सोरेन, पूर्व प्रदेश मंत्री रवि कांत मिश्रा, अमिता रक्षित, पवन केशरी, सोनी हेमब्रम, मनोज पांडे, मृणाल मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, गायत्री जयसवाल, अनिता देवी, कालेश्वर लायक, रघुनाथ रजक, श्रीधर दास, नवल किस्कु, पंकज वर्मा, दिप्तांशु कोचगवे, गनपति पाल, सुभाष यादव, मनीष कुमार, दिनेश सिंह, राजू पुजहर, प्रवीण सिंह, जितेंद्र कुमार, तरुण कुमार मंडल, सुजीत यदुवंशी, रवि राउत, नंद किशोर मंडल, संतोष कुमार, विजय ठाकुर, बसुदेव झा, राजेश वर्मा, अजय वर्मा, अखिलेश्वर सिंह,दुर्योधन राय, सुदीप राउत, राम कुमार साह, कामेश्वर मंडल, सुबोध मंडल, ओम केशरी, कृष्णा किशोर, हेमंत साह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read More.. झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने बासुकीनाथ धाम में की पूजा, सुरक्षा रही चाक-चौबंद

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

अफेयर का चढ़ा जुनून, पति बना रास्ते का कांटा! प्रेमी संग मिलकर बीच सड़क पर ही खौफनाक वारदात को दिया अंजाम अफेयर का चढ़ा जुनून, पति बना रास्ते का कांटा! प्रेमी संग मिलकर बीच सड़क पर ही खौफनाक वारदात को दिया अंजाम
आग से बचाव की ट्रेनिंग: गिरिडीह स्कूल में लाइव डेमो से जागरूक हुए विद्यार्थी
Giridih News: भीषण गर्मी में राहत: सरिया महिला समिति ने 800 लोगों को पिलाया सत्तू शर्बत
Sahebganj News: मालदा मंडल में RPF की बड़ी कार्रवाई, हथियार, शराब और चोरी के मोबाइल बरामद
तमिलनाडु में भीषण धमाका, 25 लोगों की मौत के बाद सियासी हलचल तेज
झारखंड में स्कूलों का समय बदला, 21 अप्रैल से लागू होगा नया शेड्यूल
Deoghar News: मधुपुर कोर्ट परिसर में वॉटर चिलर मशीन का उद्घाटन, लोगों को बड़ी राहत
Giridih News: PC & PNDT अधिनियम को लेकर सख्ती, उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश
Pakur News: झामुमो कार्यकर्ता कुबराज मरांडी के निधन पर विधायक स्टीफन मरांडी ने जताया शोक
दुनिया की तेल लाइफलाइन पर खतरा, होर्मुज में अमेरिका क्यों उतार रहा रोबोट और ड्रोन?
Pakur News: पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ, कुपोषण मुक्त समाज का लिया संकल्प
Sahebganj News: थाना प्रभारी ने व्यवसाई के साथ की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा