जमशेदपुर में गर्मी का कहर: अभिभावक संघ ने स्कूल समय बदलने की मांग

तापमान 40–41 डिग्री तक पहुंचा, हीट वेव का येलो अलर्ट जारी

जमशेदपुर में गर्मी का कहर: अभिभावक संघ ने स्कूल समय बदलने की मांग

पूर्वी सिंहभूम जिले में लगातार बढ़ते तापमान और हीट वेव के कारण अभिभावक संघ ने स्कूल समय बदलने की मांग की है।

पूर्वी सिंहभूम:  कोल्हान सहित पूर्वी सिंहभूम जिले में लगातार बढ़ती गर्मी को लेकर अभिभावकों की चिंता बढ़ती जा रही है। जिले में तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है और मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री तक और बढ़ोतरी की संभावना जताई है। इसके साथ ही हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है, जिससे स्थिति और गंभीर मानी जा रही है।

इसी को लेकर शुक्रवार को जमशेदपुर अभिभावक संघ के अध्यक्ष डॉ. उमेश कुमार के नेतृत्व में एक ज्ञापन मुख्यमंत्री, उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम तथा जिला शिक्षा अधीक्षक को सौंपा गया है। ज्ञापन में मांग की गई है कि जिले के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी स्कूलों के संचालन समय में तत्काल बदलाव किया जाए।

अभिभावक संघ का कहना है कि वर्तमान में स्कूलों की कक्षाएं दोपहर 1:30 बजे तक संचालित हो रही हैं, जो दिन का सबसे अधिक गर्म समय होता है। इस दौरान तापमान अपने चरम पर रहता है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। तेज धूप, लू और गर्म हवाओं के कारण बच्चों में डिहाइड्रेशन, थकान, चक्कर और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ गया है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि छोटे बच्चों और किशोरों की शारीरिक सहनशीलता अधिक तापमान में कम होती है, जिससे वे जल्दी बीमार पड़ सकते हैं। ऐसे में स्कूल समय को वर्तमान स्थिति के अनुसार समायोजित करना बेहद जरूरी है।

Read More.. Jamshedpur News: कदमा में दर्दनाक घटना, बीटेक छात्र ने तनाव में उठाया खौफनाक कदम

अभिभावक संघ ने प्रशासन से आग्रह किया है कि सभी स्कूलों का संचालन समय सुबह 6:30 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक निर्धारित किया जाए, ताकि बच्चे भीषण गर्मी के प्रभाव से सुरक्षित रह सकें और उनकी पढ़ाई भी प्रभावित न हो।

Read More.. Jamshedpur News: सेवाव्रती नील संघ क्लब में बांग्ला नववर्ष उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा माहौल

डॉ. उमेश कुमार ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सर्वोपरि है, इसलिए प्रशासन को इस विषय पर संवेदनशीलता दिखाते हुए शीघ्र निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार और जिला प्रशासन इस मांग पर जल्द सकारात्मक पहल करेगा।

Read More.. Jamshedpur News: मानगो में बनेगा स्लुइस गेट, बाढ़ से मिलेगी स्थायी राहत: सरयू राय

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

अफेयर का चढ़ा जुनून, पति बना रास्ते का कांटा! प्रेमी संग मिलकर बीच सड़क पर ही खौफनाक वारदात को दिया अंजाम अफेयर का चढ़ा जुनून, पति बना रास्ते का कांटा! प्रेमी संग मिलकर बीच सड़क पर ही खौफनाक वारदात को दिया अंजाम
आग से बचाव की ट्रेनिंग: गिरिडीह स्कूल में लाइव डेमो से जागरूक हुए विद्यार्थी
Giridih News: भीषण गर्मी में राहत: सरिया महिला समिति ने 800 लोगों को पिलाया सत्तू शर्बत
Sahebganj News: मालदा मंडल में RPF की बड़ी कार्रवाई, हथियार, शराब और चोरी के मोबाइल बरामद
तमिलनाडु में भीषण धमाका, 25 लोगों की मौत के बाद सियासी हलचल तेज
झारखंड में स्कूलों का समय बदला, 21 अप्रैल से लागू होगा नया शेड्यूल
Deoghar News: मधुपुर कोर्ट परिसर में वॉटर चिलर मशीन का उद्घाटन, लोगों को बड़ी राहत
Giridih News: PC & PNDT अधिनियम को लेकर सख्ती, उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश
Pakur News: झामुमो कार्यकर्ता कुबराज मरांडी के निधन पर विधायक स्टीफन मरांडी ने जताया शोक
दुनिया की तेल लाइफलाइन पर खतरा, होर्मुज में अमेरिका क्यों उतार रहा रोबोट और ड्रोन?
Pakur News: पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ, कुपोषण मुक्त समाज का लिया संकल्प
Sahebganj News: थाना प्रभारी ने व्यवसाई के साथ की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा