Koderma News: जैन मंदिर में भगवानी देवी अजमेरा की पुण्यतिथि पर भव्य पूजन
बैशाख कृष्ण अमावस्या पर शांतिधारा और अभिषेक का आयोजन
कोडरमा स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर में बैशाख कृष्ण अमावस्या के अवसर पर धर्मपरायण भगवानी देवी जैन अजमेरा की पुण्यतिथि पर विशेष पूजन-अर्चना का आयोजन किया गया।
कोडरमा। श्री दिगम्बर जैन मंदिर में आज बैशाख कृष्ण अमावस्या के पावन अवसर पर पूज्य मुनि श्री 108 धर्म सागर जी मुनीराज के सानिध्य में अमावस्या महापर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर 17 अप्रैल को देवाधिदेव 1008 श्री पारसनाथ भगवान का प्रथम अभिषेक मुनि श्री 108 भाव सागर जी मुनीराज के मुखारविंद से शांतिधारा मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुआ, जिसका सौभाग्य अजमेरा परिवार को प्राप्त हुआ।

इसके अलावा दिल्ली से अरुण-संतोष जैन छाबड़ा, कोलकाता से विभोर-रुचिका जैन सेठी, बेंगलुरु से पुनीत-निधि जैन अजमेरा, दिल्ली से सुमित-नेहा एवं कथांश जैन अजमेरा, गुवाहाटी से मनोज-आशा जैन गंगवाल, बाराबंकी से धीरज-सिंपी जैन सेठी, रांची से सुमेर-माधुरी जैन अजमेरा, सुरेश-कमोध जैन अजमेरा, महेंद्र-कुकू जैन अजमेरा, दिलीप-कीर्ति जैन अजमेरा, हजारीबाग समाज के महामंत्री संजय-रश्मि जैन अजमेरा, अजित-किरण जैन, सिधौली से सुरेश-सरिता जैन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विशेष रूप से अर्हम एवं कथांश जैन अजमेरा ने अपनी परदादी को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही कोडरमा समाज के उप मंत्री नरेंद्र झांझरी एवं पूर्व मंत्री ललित सेठी ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भगवानी देवी अजमेरा अत्यंत धार्मिक महिला थीं। उनकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती। उनका परिवार सदैव समाज के कार्यों में अग्रणी रहा है।
उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता भगवानी देवी एवं चिमनलाल जैन तथा चाचा हीरालाल जैन के संस्कार आज भी परिवार में स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं।
