खौफनाक वारदात: पति ने पत्नी का चेहरा बिगाड़ा, नाक का हिस्सा तक नहीं बचा

घरेलू विवाद के बाद देर रात हुआ खौफनाक हमला

खौफनाक वारदात: पति ने पत्नी का चेहरा बिगाड़ा, नाक का हिस्सा तक नहीं बचा
पति की दरिंदगी का शिकार हुई महिला ( पीडिता की फ़ोटो - एडिटेड)

मामूली विवाद के बाद आरोपी ने पत्नी को बुरी तरह पीटा और उसके चेहरे पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

क्राइम डेस्क: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद भयावह घटना सामने आई है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। राठ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घरेलू विवाद के बाद एक पति ने अपनी पत्नी पर इस कदर हमला कर दिया कि मामला सुनकर हर कोई सन्न रह गया।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पति फूल खान ने गुस्से में आकर पहले पत्नी को डंडों से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। लेकिन इसके बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ। आरोप है कि उसने महिला के चेहरे पर हमला करते हुए दांतों से उसकी नाक और गाल को बुरी तरह काट लिया। इस हमले में महिला की नाक का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

बताया जा रहा है कि यह घटना राठ क्षेत्र के टोला गांव की है। पीड़िता के परिजनों का कहना है कि कुछ समय पहले ही उसका निकाह फूल खान से हुआ था। शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य था, लेकिन धीरे-धीरे उसे ससुराल पक्ष की ओर से प्रताड़ना का सामना करना पड़ने लगा। हाल ही में किसी घरेलू बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जो अचानक हिंसक रूप ले बैठा और आरोपी ने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

घटना के बाद घायल महिला को गंभीर हालत में तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करते हुए उसके घावों पर आठ से अधिक टांके लगाए। स्थिति गंभीर होने और चेहरे के हिस्से को भारी नुकसान पहुंचने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: बोकारो में ताबड़तोड़ फायरिंग, अपराधियों ने युवक की जांघ में मारी गोली

सूचना मिलते ही पीड़िता का भाई मौके पर पहुंचा और बहन की हालत देखकर भावुक हो उठा। पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर आरोपी पति फूल खान और उसके पिता हबीब के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: ITBP जवान की मां का हाथ कटने पर बवाल! 100 जवान पहुंचे कमिश्नर ऑफिस, अस्पताल पर गंभीर आरोप

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ramgarh News: कोयलांचल में भीषण गर्मी को देख मुखिया ने पत्रकार चौक समेत दो जगहो पर प्याऊ की व्यवस्था कराई
Ramgarh News: पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, भैरवी नदी किनारे अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, 120 लीटर महुआ शराब जब्त
Ramgarh News: सीसीएल प्रबंधन का बड़ा एक्शन, अवैध कोयला मुहानों पर चला बुलडोजर, 20 टन कोयला जब्त
Dhanbad News: बिजली-पानी संकट पर विधायक रागिनी सिंह सख्त: खुद उतरीं ग्राउंड पर, अफसरों को दी हिदायत
Dhanbad News: डालसा की बड़ी पहल, बस्ताकोला के जीवन संस्थान में दिव्यांग बच्चों के अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम
Dumka News: डीएसओ डॉ राजशेखर ने किया रामगढ़ स्थित राज्य खाद्य निगम गोदाम का औचक निरीक्षण
Dumka News: फिट इंडिया मूवमेंट के तहत कॉमनवेल्थ डे पर साइकिलिंग और योग कक्षा का आयोजन 
Palamu News: आजसू का बड़ा शंखनाद, 15 दिनों के भीतर जिले की सभी पंचायतों में होगा संगठन का विस्तार
Palamu News: पिकेट बनाने के खिलाफ फूटा जनाक्रोश: मेदिनीनगर में बाजार पूरी तरह बंद, व्यापारियों में भारी उबाल
Pakur News: बालू माफिया का तांडव, महेशपुर-गुम्मामोड़ सड़क पर बिना चालान दौड़ रहे ओवरलोड हाईवा
Pakur News: प्रतिबंधित लॉटरी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय, अंबेडकर चौक से गांवों तक रोजाना लाखों का अवैध धंधा