Ranchi News: DSPMU में PG सेमेस्टर-3 की परीक्षा शुरू, कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने किया निरीक्षण

पीजी सेमेस्टर-3 की इस परीक्षा में विश्वविद्यालय के लगभग 1700 विद्यार्थी शामिल हुए

Ranchi News: DSPMU में PG सेमेस्टर-3 की परीक्षा शुरू, कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने किया निरीक्षण
(फोटो)

रांची स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में गुरुवार को पीजी सेमेस्टर-3 की परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुईं। लगभग 1700 विद्यार्थियों ने पहले दिन परीक्षा दी। कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने प्रॉक्टर और अन्य अधिकारियों के साथ नए एकेडमिक बिल्डिंग का निरीक्षण किया और पेयजल, प्रकाश एवं अनुशासन जैसी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सफल संचालन के निर्देश दिए।

रांची: गुरुवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में पीजी सेमेस्टर-3 की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित माहौल में शुरू हुई। यह परीक्षा दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की गई, जिसमें विश्वविद्यालय के लगभग 1700 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा प्रारंभ होने के बाद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने करीब 2:30 बजे नए एकेडमिक बिल्डिंग में पहुंचकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक परीक्षा कक्ष में जाकर परीक्षा संचालन की व्यवस्था का अवलोकन किया और विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कुलपति ने परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस निरीक्षण के दौरान उनके साथ प्रॉक्टर डॉ. राजेश कुमार सिंह, डॉ. अभय कृष्ण सिंह तथा डॉ. आई.एन. साहू भी उपस्थित रहे।

Edited By: Anjali Sinha
क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?
Select one option below:

Latest News

Latehar News: ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार Latehar News: ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
कुसुंबा कांड पर भड़के डॉ. इरफान अंसारी, भाजपा के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की चेतावनी
Deoghar News: पुलिस ने तस्करों की कार से कुल 33 किलो अवैध गांजा सफलतापूर्वक बरामद किया
Giridih News: सिहोडीह में धूमधाम से मना हनुमान जयंती, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भंडारे का प्रसाद
गिरफ्तार भीम राम, भाजपा कार्यकर्ता नहीं, सभी दोषियों को मिले फांसी की सजा: आदित्य साहू
Dhanbad News: मजदूरी पर जा रहे 50 वर्षीय किशन महतो की सड़क दुर्घटना में मौत
Palamu News: MMCH में बड़ी लापरवाही: लेबर रूम से गायब मिला लैब टेक्नीशियन, फोन भी पाया गया बंद
Palamu News: नगर आयुक्त से मिले सतनारायण शुक्ला, पार्क निर्माण और शाहपुर में कचरा प्रदूषण का मुद्दा गरमाया
Pakur News: बीईईओ ने मासिक गुरू-गोष्ठी समीक्षोपरांत दिए आवश्यक दिशा निर्देश 
Pakur News: पाइपलाइन के नाम पर मौत के गड्ढे: प्रशासन मौन, ग्रामीण दहशत में
Pakur News: मासिक अपराध गोष्ठी में लंबित व प्रतिवेदित कांडों के सॉरी निष्पादन का निर्देश
Pakur News: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ फूटा गुस्सा: री-एडमिशन शुल्क पर रोक की मांग

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now