Bokaro News: उकड़ीद बारी कापरेटिव मोड़ का एनएचआइ की टीम ने किया निरीक्षण
नए साइन बोर्ड और स्पीड ब्रेकर लगाने का निर्णय
By: Anjali Sinha
On
एनएचएआई (NHAI) और जिला प्रशासन की टीम ने उकड़ीद मोड़ और बाड़ी कोऑपरेटिव मोड़ का निरीक्षण किया। लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए यहाँ लाइटिंग सुधारने, स्पीड ब्रेकर बनाने और साइन बोर्ड लगाने का निर्णय लिया गया है। निरीक्षण के दौरान कार्यपालक दंडाधिकारी सत्यबाला सिन्हा और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
बोकारो: एनएच स्थित उकड़ीद मोड़ बाड़ी कापरेटिव मोड़ का गुरुवार को राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण (एनएचआइ) के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। इस मोड़ पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए यह कदम उठाया गया। निरीक्षण में पाया गया कि तेज मोड़, कम संकेतक, और रात में कम रोशनी दुर्घटनाओं के मुख्य कारण हैं।

Edited By: Anjali Sinha
