क्षत्रिय समागम 15 के सफलता को लेकर प्रचार तेज, बृजभूषण शरण सिंह होंगे मुख्य अतिथि

बेटियों की शादी और शिक्षा जैसे मुद्दों पर होगा मंथन

क्षत्रिय समागम 15 के सफलता को लेकर प्रचार तेज, बृजभूषण शरण सिंह होंगे मुख्य अतिथि
(फोटो)

रांची के पुराना विधानसभा मैदान में 15 मार्च को 'क्षत्रिय गौरव एकता मंच' के तत्वावधान में विशाल क्षत्रिय समागम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बृजभूषण शरण सिंह शामिल होंगे। इस समागम का उद्देश्य समाज को एकजुट करना और उनके शैक्षणिक, सामाजिक व राजनीतिक अधिकारों पर चर्चा करना है। पूर्व एमएलसी प्रवीण सिंह और पूर्व सांसद सुनील सिंह के नेतृत्व में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें करीब 40 हजार लोगों के जुटने की उम्मीद है।

रांची: 15 मार्च को पुराना विधानसभा मैदान में आयोजित विशाल क्षत्रिय समागम की सफलता को लेकर तैयारी तेज और अंतिम चरण में है। विधानसभा मैदान में मंच बनाने का काम भी तेजी से चल रहा है। रांची सहित पूरे झारखंड में प्रचार- प्रसार तेज कर दिया गया है। राजधानी रांची में भी कई प्रचार वाहन सड़कों पर घूम कर लोगों को समागम में शामिल होने के लिए निमंत्रण दे रहे हैं। शहर के चौक-चौराहों पर होर्डिंग और बैनर लगाए गए हैं। क्षत्रिय गौरव एकता मंच के संयोजक पूर्व एमएलसी प्रवीण सिंह व पूर्व सांसद सुनील सिंह जिलों के साथ-साथ रांची के विभिन्न मोहल्लों का दौरा कर बैठक कर रहे हैं। घर घर जाकर लोगों को निमंत्रण दिया जा रहा है। रांची महानगर के सभी 53 वार्डों में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया हैं। 

प्रवीण सिंह ने बताया कि समागम के मुख्य अतिथि गोंडा, उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह होंगे। इनके साथ विशिष्ट अतिथि सांसद लवली आनंद, बिहार विधान परिषद के उपसभापति अवधेश नारायण सिंह, धनबाद के पूर्व सांसद पीएन सिंह, पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह, धनबाद के मेयर संजीव सिंह सहित झारखंड के सभी वर्तमान और पूर्व विधायक व पूर्व सांसदों को भी समागम के लिए आमंत्रित किया गया है। समागम को लेकर क्षत्रिय समाज में उत्साह है। 

30 से 40000 लोगों के आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि क्षत्रिय समाज को एक मंच पर लाना और उनके अधिकार के लिए संघर्ष करना समागम का मुख्य उद्देश्य है। समाज में मौजूद आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक व बेटियों की शादी सहित कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने क्षत्रिय समाज के सभी लोगों से 15 मार्च को रांची में आयोजित समागम भाग लेने की अपील की है।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Pakur News: समाहरणालय में जिला अनुकंपा समिति की बैठक Pakur News: समाहरणालय में जिला अनुकंपा समिति की बैठक
विधानसभा में गूंजी राजमहल-साहिबगंज सीवर प्रोजेक्ट की बदहाली
Sahebganj News: शहर में एक बार फिर शुरू हुआ डिजनीलैंड मेला
Hazaribagh News: प्रो चंद्र भूषण शर्मा "टीचर एजुकेटर ऑफ द ईयर” पुरस्कार से सम्मानित
Hazaribagh News: घरेलू गैस, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य, सदर एसडीओ ने की स्थिति की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: विधानसभा में गूंजा रसोइयों और सेविकाओं के अधिकारों का मुद्दा
Hazaribagh News: ईद, सरहुल और रामनवमी 2026 को लेकर अलर्ट
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के प्रथम दिन देखे गए 303 मरीज
Hazaribagh News: उपायुक्त की अध्यक्षता में कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) की बैठक सम्पन्न
चीन ने OpenClaw AI पर लगाई सख्त रोक, सरकारी दफ्तरों और बैंकों में बैन
Hazaribagh News: रैलिंग तोड़कर ज्वाहर घाट में गिरा मछली लदा ट्रक
Ramgarh News: जिला परिषद सदस्य सरस्वती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर