Palamu News: जिला पुस्तकालय में दो दिवसीय पुस्तक मेला संपन्न, डीसी समीरा एस के संदेश से युवाओं में उत्साह

उपायुक्त ने विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर पुस्तकों के चयन और उपलब्धता की जानकारी ली

Palamu News: जिला पुस्तकालय में दो दिवसीय पुस्तक मेला संपन्न, डीसी समीरा एस के संदेश से युवाओं में उत्साह
(उपायुक्त समीरा एस)

मास्टर सोबरन मांझी जिला पुस्तकालय में आयोजित दो दिवसीय पुस्तक मेले के समापन अवसर पर पलामू की उपायुक्त  समीरा एस ने शिरकत की। उन्होंने मेले का निरीक्षण करते हुए कहा कि पुस्तकें व्यक्तित्व निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम हैं। डीसी ने अपने बचपन की यादें साझा करते हुए युवाओं से अपील की कि वे केवल स्कूल के पाठ्यक्रम तक सीमित न रहकर साहित्य, विज्ञान और महापुरुषों की जीवनी भी पढ़ें। एक सराहनीय मिसाल पेश करते हुए वे अपने दो वर्षीय बच्चे को भी मेले में लेकर आईं और उसके लिए स्पोकन इंग्लिश की पुस्तक खरीदी, ताकि बचपन से ही उसमें पढ़ने के प्रति जिज्ञासा पैदा हो सके। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

मेदिनीनगर: मास्टर सोबरन मांझी जिला पुस्तकालय, मेदिनिगर में 24–25 मार्च को आयोजित दो दिवसीय पुस्तक मेले के दूसरे दिन का माहौल अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक रहा। इस अवसर पर पलामू की उपायुक्त समीरा एस ने मेले का निरीक्षण करते हुए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया तथा पाठकों,पुस्तक विक्रेताओं एवं साहित्य प्रेमियों से संवाद स्थापित किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि “पुस्तकें केवल ज्ञान का स्रोत ही नहीं,बल्कि व्यक्ति के व्यक्तित्व निर्माण की सबसे सशक्त माध्यम हैं। एक अच्छी पुस्तक जीवन की दिशा बदलने की क्षमता रखती है।” 

उन्होंने अपने बचपन की स्मृतियों को साझा करते हुए बताया कि प्रारंभ से ही उन्हें पुस्तकों के अध्ययन में गहरी रुचि रही, जिसने उनके सोचने और समझने की क्षमता को विकसित किया तथा जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उपायुक्त ने विशेष रूप से युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रहें, बल्कि साहित्य, जीवनी, विज्ञान, इतिहास एवं अन्य विषयों की पुस्तकें भी पढ़ें। उन्होंने कहा कि विविध विषयों का अध्ययन व्यक्ति को व्यापक दृष्टिकोण प्रदान करता है और उसे एक बेहतर नागरिक बनने में मदद करता है। इस दौरान उन्होंने एक प्रेरणादायक पहल का भी उल्लेख किया। उपायुक्त ने बताया कि वे अपने दो वर्ष के बच्चे में भी प्रारंभ से ही पढ़ने की आदत विकसित करना चाहती हैं। इसी उद्देश्य से वे उसे पहली बार पुस्तक मेले में लेकर आयीं है। उन्होंने कहा कि “बच्चों को कम उम्र से ही पुस्तकों के संपर्क में लाना चाहिए, ताकि उनमें जिज्ञासा, कल्पनाशीलता और सीखने की प्रवृत्ति विकसित हो।”

इस अवसर पर उन्होंने अपने बच्चे के लिए एक स्पोकन इंग्लिश की पुस्तक भी क्रय की। उपायुक्त की उपस्थिति से पुस्तक मेले के दूसरे दिन आयोजन में नई ऊर्जा का संचार हुआ। उनके प्रेरक संबोधन से उपस्थित लोगों, विशेषकर युवाओं एवं विद्यार्थियों में पढ़ने के प्रति जागरूकता और उत्साह में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गयी।इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ, पुस्तकालय के मंजीत समेत अन्य मौजूद रहे।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dhanbad News: रक्तदान से बची मरीज की जान, ‘समर्पण एक नेक पहल’ की सराहनीय पहल
Palamu News: जिला पुस्तकालय में दो दिवसीय पुस्तक मेला संपन्न, डीसी समीरा एस के संदेश से युवाओं में उत्साह
Palamu News: उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च
Pakur News: रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित
Pakur News: पुलिस की बड़ी कामयाबी: लंबे समय से फरार वारंटी लालटू शेख गिरफ्तार
Koderma News: आदर्श मध्य विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी का सफल आयोजन
Koderma News: विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक सम्मानित
Koderma News: उपायुक्त और एसपी ने की संयुक्त ब्रीफिंग, रामनवमी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Koderma News: 180 किमी प्रति घंटे की गति से हुआ ट्रायल, हाईस्पीड से दौड़ी ट्रेन
Bokaro News: बीएसएल आरजीबीएस-एचएसएम में रिकॉर्ड प्रदर्शन: रोल खपत घटी, उत्पादन में रचा इतिहास
Bokaro News: जनरल अस्पताल: स्कूल ऑफ नर्सिंग में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन