Pakur News: रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित
पर्व के दौरान शांति भंग करने वाले संदिग्ध तत्वों पर रखी जाएगी विशेष निगरानी
By: Anjali Sinha
On
पाकुड़: रामनवमी जुलूस एवं चैती दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इस संबंध में आयोजित शांति समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में तय किया गया कि रामनवमी का जुलूस केवल निर्धारित मार्ग से ही निकाला जाएगा। साथ ही जुलूस के दौरान ध्वनि यंत्रों के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Edited By: Anjali Sinha
