Hazaribagh News: जेएसएफडीए के एक दिवसीय कांक्लेव से लौटी विभावि कुलसचिव

उच्च शिक्षा में अर्थपूर्ण बदलाव का रोड मैप हो रहा तैयार: डॉ प्रणिता 

Hazaribagh News: जेएसएफडीए के एक दिवसीय कांक्लेव से लौटी विभावि कुलसचिव
(डॉ प्रणिता एवं अन्य)

रांची के होटल बीएनआर चाणक्य में झारखंड स्टेट फैकल्टी डेवलपमेंट एकेडमी (JSFDA) का एक दिवसीय एनुअल कॉन्क्लेव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उच्च शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव राहुल कुमार पुरवार की अध्यक्षता मंि आयोजित इस सम्मेलन में विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग की कुलसचिव डॉ. प्रणिता ने भाग लिया और उच्च शिक्षा के रोडमैप पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित संस्थानों (IIT, SAIL) के विशेषज्ञों और विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने उच्च शिक्षा में नवाचार, क्षमता संवर्धन और श्रेष्ठ अभ्यासों को साझा करने पर विमर्श किया। समापन सत्र को राज्यपाल के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी ने संबोधित किया।

हजारीबाग: झारखंड स्टेट फैकल्टी डेवलपमेंट अकैडमी (जेएसएफडीए) का एक दिवसीय एनुअल कॉन्क्लेव का आयोजन शुक्रवार को रांची के होटल बीएनआर चाणक्य में किया गया। पांच अलग-अलग सत्रों में आयोजित इस सम्मेलन में झारखंड राज्य एवं भारत के महत्वपूर्ण संस्थाओं से लगभग 300 ख्याति प्राप्त शिक्षाविदों ने भाग लिया। इस उच्चस्तरीय कॉन्क्लेव में विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के कुलसचिव, डॉ प्रणिता ने भाग लिया तथा अपने विचार रखें। झारखंड राज्य के उच्च शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव तथा जेएसएफडीए के अध्यक्ष राहुल कुमार पुरवार ने इस कॉन्क्लेव की अध्यक्षता की।

रांची से लौटने के उपरांत शनिवार को इस कॉन्क्लेव की जानकारी देते हुए डॉ प्रणिता ने बताया कि इसमें उच्च शिक्षा के संस्थानों से जुड़े सरकारी पदाधिकारी, सरकारी तथा निजी विश्वविद्यालयों के कुलपति, कुलसचिव, उच्च शिक्षा के प्रमुख नीति निर्धारक प्रबुद्ध जन, विषय विशेषज्ञ, आमंत्रित शिक्षक एवं शोध से जुड़े लोग शामिल हुए। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य था कि विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, उच्च शिक्षा से संबंधित सरकारी विभाग, शैक्षणिक निकाय तथा सिविल सोसाइटी को आपस में आदान-प्रदान करने के लिए एक स्थाई मंच उपलब्ध कराना। उच्च शिक्षा के उभरते प्राथमिकताओं को रेखांकित करना तथा शिक्षकों, शिक्षकेत्तरो एवं उच्च शिक्षा से जुड़े  पदाधिकारियों का क्षमता संवर्धन (capacity building) करना। साथ ही अपने श्रेष्ठ अभ्यासों (best practices) सफलता की गाथाएं (success stories) तथा आरंभक नवाचारों (innovation initiatives) को एक दूसरे के साथ साझा करना। 

अंत में जेएसएफडीए का रोड मैप का निर्धारण करना भी इस सम्मेलन का एक उद्देश्य था। डॉ प्रणिता ने बताया कि अपने संबोधन में उन्होंने उच्च शिक्षा की प्राथमिकताओं को बताया। साथ ही जेएसएफडीए के लक्ष को प्राप्त करने के लिए रोड मैप निर्धारण में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस सम्मेलन में उच्च शिक्षा निदेशक सुधीर बाड़ा, कोल्हन विश्वविद्यालय चाईबासा के कुलपति प्रो एंजिला गुप्ता, प्रो रामकुमार सिंह, नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय पलामू के कुलपति प्रो दिनेश कुमार सिंह, बीआईटी मेश्रा रांची के कुलपति डॉ इंद्रनील मानना, सरला बिरला यूनिवर्सिटी रांची के कुलपति डॉ जगन्नाथन चोखालिंगम, आदित्य बिरला ग्रुप के अजीत रानाडे, आईआईटी खड़गपुर के प्रो अचिन चक्रवर्ती, स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के जीएम अमितावा पॉल, आईआईटी बॉम्बे की प्रो आकांक्षा सैनी, आदि ने विमर्श के विभिन्न बिंदुओं पर अपने विचार रखें। 

इसके अलावा भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरीय अधिकारी सुनील कुमार तथा विजय कुमार गुप्ता भी सम्मेलन में भाग लिया। झारखंड के माननीय राज्यपाल के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी डॉ नितिन मदन कुलकर्णी बतौर विशिष्ट अतिथि, समापन सत्र को संबोधित किए।

यह भी पढ़ें Sahebganj News: त्यौहारों को लेकर अलर्ट, डीसी ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश

Edited By: Anjali Sinha
क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?
Select one option below:

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Latehar News: ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
कुसुंबा कांड पर भड़के डॉ. इरफान अंसारी, भाजपा के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की चेतावनी
Deoghar News: पुलिस ने तस्करों की कार से कुल 33 किलो अवैध गांजा सफलतापूर्वक बरामद किया
Giridih News: सिहोडीह में धूमधाम से मना हनुमान जयंती, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भंडारे का प्रसाद
गिरफ्तार भीम राम, भाजपा कार्यकर्ता नहीं, सभी दोषियों को मिले फांसी की सजा: आदित्य साहू
Dhanbad News: मजदूरी पर जा रहे 50 वर्षीय किशन महतो की सड़क दुर्घटना में मौत
Palamu News: MMCH में बड़ी लापरवाही: लेबर रूम से गायब मिला लैब टेक्नीशियन, फोन भी पाया गया बंद
Palamu News: नगर आयुक्त से मिले सतनारायण शुक्ला, पार्क निर्माण और शाहपुर में कचरा प्रदूषण का मुद्दा गरमाया
Pakur News: बीईईओ ने मासिक गुरू-गोष्ठी समीक्षोपरांत दिए आवश्यक दिशा निर्देश 
Pakur News: पाइपलाइन के नाम पर मौत के गड्ढे: प्रशासन मौन, ग्रामीण दहशत में
Pakur News: मासिक अपराध गोष्ठी में लंबित व प्रतिवेदित कांडों के सॉरी निष्पादन का निर्देश

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now