Bokaro News: जनता दरबार में 45 से अधिक मामलों की हुई सुनवाई

जेएसएलपीएस, शिक्षा और राजस्व विभाग से संबंधित प्राप्त हुए सर्वाधिक आवेदन

Bokaro News: जनता दरबार में 45 से अधिक मामलों की हुई सुनवाई
(फोटो)

बोकारो समाहरणालय में शुक्रवार को आयोजित हम आपको सुनते हैं कार्यक्रम के तहत उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए 45 से अधिक आवेदकों की समस्याओं पर सुनवाई की जिसमें स्वास्थ्य राजस्व शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े आवेदनों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया गया साथ ही डीडीसी के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में भी स्थानीय स्तर पर जनता दरबार लगाकर आम जनता की शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया।

बोकारो: समाहरणालय स्थित सभागार में शुक्रवार को आयोजित हम आपको सुनते हैं (जनता दरबार  कार्यक्रम में उपविकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने आम जनता की समस्याओं पर क्रमवार सुनवाई की। इस दौरान जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 45 से अधिक आवेदकों की समस्याओं शिकायतों पर गंभीरता से विचार किया गया। डीडीसी ने प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए शीघ्र जांच कर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जनता दरबार में बाकसपुरा, बहादुरपुर निवासी अंकित अपने पिता के साथ पहुंचे। उन्होंने सांस लेने में हो रही परेशानी से अवगत कराया। डीडीसी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनता दरबार में जेएसएलपीएस, चास अंचल, शिक्षा विभाग, राजस्व विवाद, सामाजिक सुरक्षा समेत विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। सभी मामलों पर क्रमवार सुनवाई करते हुए त्वरित समाधान की दिशा में पहल की गई।

निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में भी जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी द्वारा स्थानीय स्तर पर प्राप्त आवेदनों की सुनवाई की गई। जिन मामलों का समाधान मौके पर संभव था, उनका तत्काल निष्पादन किया गया।मौके पर सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सुचिता किरण, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, परियोजना पदाधिकारी मानिकचंद्र प्रजापति सहित अन्य उपस्थित थे।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Lohardaga News: भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में दो सगे गांव के युवकों की मौत
Dumka News: DC का औचक निरीक्षण: स्वच्छ भारत मिशन कार्यालय पहुंचे अभिजीत सिन्हा, कर्मियों में हड़कंप
Dumka News: शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: बीडीओ विजय प्रकाश मरांडी ने एमडीएम व्यवस्था को परखा
Dhanbad News: एनएचएम के तहत 18 पदों पर 141 नियुक्तियां होंगी, उपायुक्त ने चयन प्रक्रिया तय की
Dhanbad News: कोयला परियोजना के साइट इंचार्ज को जान से मारने की धमकी
हथियार छोड़ मुख्यधारा की ओर लौटे ग्रामीण: पलामू टाइगर रिजर्व और बूढ़ापहाड़ क्षेत्र में दिखा बड़ा बदलाव
Pakur News: विधायक की पहल पर ढेकीडूबा गाँव में लगा 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर 
Pakur News: श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई शिवरामपुर की प्रार्थना सभा
Palamu News: 27 मार्च को प्रसिद्ध भजन गायिका इशरत जहां का भव्य कार्यक्रम 
Bokaro News रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने को लेकर अनुमंडल में बैठक 
Bokaro News: रीतुडीह में सीएसआर विभाग ने चलाया व्यापक स्वच्छता अभियान