Sahebganj News: साक्षरता चौक में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का छठा दिन, महामंडलेश्वर ने दिया सनातन धर्म का संदेश

वैदिक मंत्रोचारण के साथ हुआ हवन और पूजन

Sahebganj News: साक्षरता चौक में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का छठा दिन, महामंडलेश्वर ने दिया सनातन धर्म का संदेश

साहिबगंज में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ के छठे दिन सनातन धर्म और संस्कृति को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।

साहिबगंज: साक्षरता चौक, काटरगंज दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का छठवां दिन आज बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर अयोध्या दास महाराज ने कहा कि अपने बच्चों को सनातन धर्म से जोड़कर रखें और उन्हें धर्म का ज्ञान दें। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को धर्म शास्त्र और सनातन संस्कृति का ज्ञान होना बहुत जरूरी है। काशी के आचार्य डॉ. हरेंद्र द्विवेदी के सानिध्य में 21 सदस्यी पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ यज्ञ मंडप का पूजन व हवन किया। सुबह, दोपहर व संध्या बेला में पूजन तथा आरती किया गया। देश के विभिन्न क्षेत्रों से साधु-संत व महात्मा और नागा साधुओं का आगमन महायज्ञ परिसर में हुआ।

महामंडलेश्वर अयोध्या दास महाराज ने बताया कि यज्ञ मंडप की परिक्रमा करना अत्यंत कल्याणकारी और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध माना जाता है। इससे मनोवांछित फल और सुख-शांति मिलती है। यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने से जन्म-जन्मांतर के पापों का क्षय होता है और आत्मा पवित्र होता है। भक्तों का मनोरथ पूरा होता हैं। उन्होंने कहा कि महायज्ञ में भाग लेने वाले और परिक्रमा करने वाले लोग बहुत सौभाग्यशाली होते हैं, जिन्हें भगवान लक्ष्मी नारायण की कृपा प्राप्त होती है।    

महायज्ञ समिति के अध्यक्ष विमल यादव ने बताया कि मेला में श्रद्धालुओं के सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त मात्रा में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है, पुलिस बल तैनात है और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी तैनात है।

श्रद्धालु ज्यादा से ज्यादा पहुंचकर महायज्ञ में देवी-देवताओं का पूजन करके साधु-संत और महात्मा का आशीर्वाद लें। साथ ही मेला का आनंद और भंडारा-प्रसाद ग्रहण करें। बता दें कि इन दिनों वैदिक मंत्रोचारण से पूरा क्षेत्र शुद्ध-पवित्र व भक्तिमय हो गया है। शहर भक्ति के रंग में डूबा हुआ है।

Read More.. बरहरवा-भागलपुर रेलखंड पर तीसरी-चौथी लाइन का काम शुरू, अगस्त 2026 तक लक्ष्य

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद 'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद
Koderma News: कांग्रेस नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, “शिक्षित बनो, संगठित रहो” का संदेश
Palamu News: अंबेडकर जयंती पर ऐतिहासिक जनसैलाब, “जय भीम” से गूंजा शहर
Sahebganj News: साक्षरता चौक में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का छठा दिन, महामंडलेश्वर ने दिया सनातन धर्म का संदेश
Koderma News: धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
Advertisement