Palamu News: अंबेडकर जयंती पर ऐतिहासिक जनसैलाब, “जय भीम” से गूंजा शहर

मंच पर अतिथियों ने बाबा साहब के विचारों पर डाला प्रकाश

Palamu News: अंबेडकर जयंती पर ऐतिहासिक जनसैलाब, “जय भीम” से गूंजा शहर

छत्तरपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर विशाल जनसैलाब उमड़ा और पूरा शहर “जय भीम” नारों से गूंज उठा।

पलामू : 14 अप्रैल का दिन अपने आप में बेहद खास है। जिसको लेकर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर छत्तरपुर प्रखंड के बारा स्थित फुलवारी मैदान में भव्य और ऐतिहासिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संविधान सुरक्षा मंच के तत्वावधान में किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में बाबा साहब के अनुयायी शामिल हुए।

Palamu News: अंबेडकर जयंती पर ऐतिहासिक जनसैलाब, “जय भीम” से गूंजा शहर

पूरा छत्तरपुर “जय भीम” के गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो उठा। प्रखंड के सभी 20 पंचायतों से निकली विशाल शोभायात्राएं शहर की सड़कों से होती हुई फुलवारी मैदान पहुंचीं, जहां नीले झंडों की लहर, डीजे की धुन और उत्साह से भरे युवाओं की टोली ने माहौल को पूरी तरह भीममय बना दिया।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भी देखने को मिला। मिशन गीतों के प्रसिद्ध गायक मंटू राजा ने अपने जोशीले गीतों से ऐसा समां बांधा कि लोग झूम उठे और बाबा साहब के विचारों में डूब गए।

Read More.. Palamu News: राज छुपाने के लिए दूसरी हत्या… आखिर कौन है ये बेरहम आरोपी?

फुलवारी मैदान पहुंचे सभी पंचायतों के शोभायात्रा दलों को सम्मानित किया गया, जिससे प्रतिभागियों का उत्साह और भी बढ़ गया। मंच संचालन रविंद्र राम एवं रामजन्म राम ने कुशलतापूर्वक किया।

Read More.. जनगणना 2027: फील्ड ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ, जनगणना के उद्देश्य, महत्व एवं कार्यप्रणाली की दी गयी जानकारी

मंच पर उपस्थित अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों ने बाबा साहब के संघर्षपूर्ण जीवन, उनके विचारों और सामाजिक न्याय के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब का जीवन आज भी समाज को समानता, शिक्षा और अधिकारों के लिए प्रेरित करता है।

Read More.. Palamu News: 45 वर्षीय विनोद राम की घर की छत से गिरकर हुई दर्दनाक मौत

कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता चुनमुन,पूर्व नगर अध्यक्ष मोहन जायसवाल, जिला परिषद सदस्य अमित जायसवाल, फंटुस जायसवाल, नगर उपाध्यक्ष मंजीत यादव, रविंद्र राम, राजद प्रखंड अध्यक्ष केलाश यादव, झामुमो जिला प्रवक्ता चंदन प्रकाश सिन्हा, झारखंड क्रांति मंच के अध्यक्ष शत्रुधन कुमार शत्रु, छत्तरपुर विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी संदीप सरकार, उपप्रमुख संतोष यादव, उपमुखिया विकास यादव, पूर्व मुखिया राजेंद्र यादव, जगदीश नगवंशी, रामजन्म राम, राजेश्वर राम, शनि कुमार, श्रवण राम, डॉ. कर्मचंद, डॉ. राहुल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस भव्य आयोजन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बाबा साहब के विचार आज भी जन-जन के दिलों में जीवित हैं और समाज को नई दिशा देने की ताकत रखते हैं।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद 'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद
Koderma News: कांग्रेस नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, “शिक्षित बनो, संगठित रहो” का संदेश
Palamu News: अंबेडकर जयंती पर ऐतिहासिक जनसैलाब, “जय भीम” से गूंजा शहर
Sahebganj News: साक्षरता चौक में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का छठा दिन, महामंडलेश्वर ने दिया सनातन धर्म का संदेश
Koderma News: धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
Advertisement