Sahebganj News: कोषागार से वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन 17.71 करोड़ की निकासी

लंबित भुगतानों का निपटारा: सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए जारी हुई राशि

Sahebganj News: कोषागार से वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन 17.71 करोड़ की निकासी
(फोटो)

वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिन साहिबगंज जिला कोषागार में भारी वित्तीय गतिविधियां दर्ज की गईं। जिला कोषागार पदाधिकारी आशुतोष कुमार के नेतृत्व में कुल 387 विपत्रों (Bills) का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया, जिसके माध्यम से ₹17,71,56,025 की राशि निकाली गई। विभिन्न विभागों ने अपनी योजनाओं और लंबित भुगतानों को पूरा करने के लिए अंतिम दिन विशेष सक्रियता दिखाई, जिससे सरकारी विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

साहिबगंज: वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिन साहिबगंज जिला कोषागार में भारी वित्तीय गतिविधि देखने को मिली। विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत कुल 387 विपत्रों के आधार पर ₹17,71,56,025 (सत्रह करोड़ इकहत्तर लाख छप्पन हजार पच्चीस रुपये) की निकासी की गई। मौके जिला कोषागार पदाधिकारी आशुतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष के समापन दिवस पर विभागों द्वारा लंबित भुगतान एवं योजनाओं से संबंधित राशि की निकासी के लिए विशेष सक्रियता देखी गई। पूरे दिन कोषागार परिसर में कर्मचारियों और अधिकारियों की व्यस्तता बनी रही।

आगे उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन समयबद्ध तरीके से सभी विपत्रों का निष्पादन सुनिश्चित किया गया, ताकि किसी भी विभाग का कार्य प्रभावित न हो। इस दौरान कोषागार कर्मियों ने अतिरिक्त सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए सभी प्रक्रियाओं को सफलतापूर्वक पूरा किया। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन बड़ी राशि की निकासी यह दर्शाती है कि विभिन्न विभागों ने अपने बजट का उपयोग सुनिश्चित करने के लिए अंतिम समय तक प्रयास किए गए। यह गतिविधि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों को गति देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ranchi News: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मुस्कान के लिए सदर अस्पताल में मेगा ब्लड कैंप
Ranchi News: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, मछली पकड़ने गए थे बच्चे
Dhanbad News: सेलपिकर मजदूरों का तीसरे दिन भी चक्का जाम, एबीओसीपी माइंस में काम ठप
Giridih News: पीएम श्री बालिका विद्यालय सरिया पहुंचे उपायुक्त, पंजियों का किया निरीक्षण
Giridih News: डिस्कवरी पब्लिक स्कूल, 12वीं वर्षगांठ पर थिरके बच्चे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Giridih News: अवैध पत्थर खदान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन जब्त
Giridih News: 'गजराज' का डेरा: झुंड से बिछड़े हाथियों ने बढ़ाई धड़कनें, दहशत में ग्रामीण
Palamu News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर सोशल आडिट के लिए बीडीओ सह सीओ ने की बैठक
Palamu News: अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भंडरिया में भाकपा का गर्जन, थाना घेराव कर दी आंदोलन की चेतावनी
Ramgarh News: बेटे ने पूरा किया दिवंगत पिता का सपना: अमन मुंडा ने खेलो इंडिया कबड्डी में लहराया परचम 

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें