Pakur News: डीसी-एसपी ने ईद पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, लोगों को दी शुभकामनाएं 

डीसी ने बच्चों को लगाया गले, एसपी के साथ ईदगाहों का किया निरीक्षण

Pakur News: डीसी-एसपी ने ईद पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, लोगों को दी शुभकामनाएं 
(डीसी-एसपी एवं अन्य निरीक्षण करते हुए)

पाकुड़ जिले में ईद-उल-फितर का पर्व पूरी सुरक्षा और सौहार्द के साथ मनाया गया। उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने स्वयं विभिन्न ईदगाहों, मस्जिदों और गांधी चौक जैसे प्रमुख स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने रोजेदारों और बच्चों को गले लगाकर ईद की शुभकामनाएं दीं। सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी, साथ ही जिला कंट्रोल रूम से लगातार मॉनिटरिंग सुनिश्चित की गई।

पाकुड़: ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर जिले में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने विभिन्न ईदगाहों, मस्जिदों और प्रमुख चौक-चौराहों का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईदगाह, गांधी चौक स्थित मस्जिदों तथा हरिणडंगा कब्रिस्तान पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मौके पर मौजूद रोजेदारों से मुलाकात कर उन्हें तहेदिल से ईद की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बच्चों को स्नेहपूर्वक गले लगाकर पर्व की खुशियां साझा की गईं, जिससे उत्सव का माहौल और भी सौहार्दपूर्ण बन गया।

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि ईद आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है, जहां लोग गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे को गले लगाते हैं। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि इस पर्व को शांति, सद्भाव और सामाजिक समरसता के साथ मनाएं। साथ ही बताया कि सभी ईदगाहों, मस्जिदों और प्रमुख स्थलों पर दंडाधिकारियों के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि लोग निर्भय होकर त्योहार का आनंद ले सकें। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने कहा कि जिले में ईद का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जा रहा है और इसे बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क और तैयार है।

इसके अतिरिक्त, जिला कंट्रोल रूम से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। अंत में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने समस्त जिलेवासियों को ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अमन-चैन, भाईचारे और आपसी सद्भाव के साथ पर्व मनाने की अपील की। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (पाकुड़), डीएसपी सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

अनंत सिंह ने साफ किया सियासी प्लान, तीन बेटों में से कौन लड़ेगा चुनाव? खुद दिया बड़ा जवाब अनंत सिंह ने साफ किया सियासी प्लान, तीन बेटों में से कौन लड़ेगा चुनाव? खुद दिया बड़ा जवाब
रामनवमी पर पीएम मोदी का बड़ा तोहफा, पेट्रोलियम पर कस्टम ड्यूटी घटाकर जनता को दी बड़ी राहत: सांसद मनीष जायसवाल
क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी, रांची में होंगे दो बड़े इंटरनेशनल मैच, जानिये तारीख और टीमें
Hazaribagh News: मासूम बच्ची की निर्मम हत्या, मनीष जायसवाल ने सरकार पर साधा निशाना
Sahebganj News: बिंदुधाम मंदिर में हुई विशेष पूजा-अर्चना, बजरंगबली के जयकारों से वातावरण भक्तिमय
Dhanbad News: सिंदरी में रामनवमी पर गूंजा जय श्रीराम का उद्घोष, संकट मोचन मंदिर में भव्य आयोजन
Dhanbad News: चैत्र नवरात्रि पर बस्ताकोला में 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न
Ranchi News: जेएफटीए में 13वें छोटानागपुर नाट्य महोत्सव का गरिमामय शुभारंभ
Kalpana Soren MP Candidate News: क्या राज्यसभा जाएंगी कल्पना सोरेन? झारखंड की राजनीति में तेज हुई हलचल
Sahebganj News: त्यौहारों को लेकर अलर्ट, डीसी ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश
Jamshedpur News: छत की दीवार को लेकर विवाद, घर में घुसकर मारपीट, तीन घायल
रामनवमी पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का संदेश, सद्भाव से बनाएं पर्व ऐतिहासिक