Ranchi News: जेएफटीए में 13वें छोटानागपुर नाट्य महोत्सव का गरिमामय शुभारंभ

चार दिवसीय महोत्सव में दिखेगा रंगमंच का विविध रंग

Ranchi News: जेएफटीए में 13वें छोटानागपुर नाट्य महोत्सव का गरिमामय शुभारंभ

रांची में विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर 13वें छोटानागपुर नाट्य महोत्सव “कान्ति कृष्ण सम्मान” का भव्य शुभारंभ हुआ। झारखंड फिल्म एंड थिएटर अकादमी (JFTA) के स्टूडियो थिएटर में आयोजित इस कार्यक्रम में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी।

रांची: विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर झारखंड फिल्म एंड थिएटर अकादमी (JFTA) के स्टूडियो थिएटर में आज 13वें छोटानागपुर नाट्य महोत्सव “कान्ति कृष्ण सम्मान” का भव्य एवं गरिमामय शुभारंभ हुआ।

उद्घाटनकर्ता प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पिठौरिया कि संचालिका बी के राजमती, वरिष्ठ रंगकर्मी कमल बोस,रीना सहाय, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी,राजीव सिन्हा, प्रवीण राजगढ़िया, ऋषिकेश लाल ने विशिष्ट अतिथियों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर सभागार दर्शकों से खचाखच भरा रहा और पूरे वातावरण में सांस्कृतिक उल्लास की झलक देखने को मिली।

Ranchi News: जेएफटीए में 13वें छोटानागपुर नाट्य महोत्सव का गरिमामय शुभारंभ

युवा नाट्य संगीत अकादमी के तत्वावधान में आयोजित यह महोत्सव विगत 12 वर्षों से निरंतर रंगमंच की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कलाकारों को एक सशक्त मंच प्रदान करता आ रहा है। अपने 13वें संस्करण में यह आयोजन रांची की सांस्कृतिक पहचान के रूप में स्थापित हो चुका है। उद्घाटन सत्र में प्रस्तुत नाटक “इंतकाम-ए-मुगले आजम” ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस नाटक के नाटककार केशव दुबे रहे, जबकि परिकल्पना एवं निर्देशन राजीव सिन्हा द्वारा किया गया। नाटक की प्रस्तुति जेएफटीए, रांची की ओर से की गई।

यह भी पढ़ें Crime News : 5 फर्जी कंपनियों से 36 करोड़ का GST फ्रॉड, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

नाटक का कथानक सत्ता, प्रेम, संघर्ष और आत्मसम्मान जैसे गहन विषयों के इर्द-गिर्द बुना गया, जिसे कलाकारों ने सशक्त अभिनय, प्रभावी संवाद अदायगी एवं सजीव मंचन के माध्यम से जीवंत कर दिया। कलाकारों की ऊर्जा और निर्देशन की सटीकता ने ऐसा प्रभाव छोड़ा कि पूरा सभागार देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा, जो प्रस्तुति की सफलता का प्रमाण बना।

यह भी पढ़ें कोडरमा में दर्दनाक हादसा: एंबुलेंस दुर्घटना में मासूम की मौत

उद्घाटन सत्र के दौरान कई वरिष्ठ एवं नवोदित कलाकारों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस प्रकार के नाट्य महोत्सव कलाकारों को नई पहचान और ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्होंने इसे रांची में रंगमंच के सशक्त भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

यह भी पढ़ें Giridih News : जल संकट से निपटने की पहल, जरीडीह पंचायत में जल महोत्सव पखवाड़ा शुरू

यह चार दिवसीय नाट्य महोत्सव शहर के सांस्कृतिक परिदृश्य को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य कर रहा है। आयोजकों का मानना है कि यह आयोजन आने वाले समय में रांची के सांस्कृतिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ेगा—क्योंकि कलाकारों का सम्मान ही समाज का वास्तविक सम्मान है। इस अवसर पर मुख्य रूप से देवपूजन ठाकुर, अशोक गोप,ऋषिका कुमारी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

अनंत सिंह ने साफ किया सियासी प्लान, तीन बेटों में से कौन लड़ेगा चुनाव? खुद दिया बड़ा जवाब अनंत सिंह ने साफ किया सियासी प्लान, तीन बेटों में से कौन लड़ेगा चुनाव? खुद दिया बड़ा जवाब
रामनवमी पर पीएम मोदी का बड़ा तोहफा, पेट्रोलियम पर कस्टम ड्यूटी घटाकर जनता को दी बड़ी राहत: सांसद मनीष जायसवाल
क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी, रांची में होंगे दो बड़े इंटरनेशनल मैच, जानिये तारीख और टीमें
Hazaribagh News: मासूम बच्ची की निर्मम हत्या, मनीष जायसवाल ने सरकार पर साधा निशाना
Sahebganj News: बिंदुधाम मंदिर में हुई विशेष पूजा-अर्चना, बजरंगबली के जयकारों से वातावरण भक्तिमय
Dhanbad News: सिंदरी में रामनवमी पर गूंजा जय श्रीराम का उद्घोष, संकट मोचन मंदिर में भव्य आयोजन
Dhanbad News: चैत्र नवरात्रि पर बस्ताकोला में 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न
Ranchi News: जेएफटीए में 13वें छोटानागपुर नाट्य महोत्सव का गरिमामय शुभारंभ
Kalpana Soren MP Candidate News: क्या राज्यसभा जाएंगी कल्पना सोरेन? झारखंड की राजनीति में तेज हुई हलचल
Sahebganj News: त्यौहारों को लेकर अलर्ट, डीसी ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश
Jamshedpur News: छत की दीवार को लेकर विवाद, घर में घुसकर मारपीट, तीन घायल
रामनवमी पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का संदेश, सद्भाव से बनाएं पर्व ऐतिहासिक