कोडरमा में दर्दनाक हादसा: एंबुलेंस दुर्घटना में मासूम की मौत

तेज रफ्तार हाईवा से बचने के प्रयास में एंबुलेंस पलटी

कोडरमा में दर्दनाक हादसा: एंबुलेंस दुर्घटना में मासूम की मौत

कोडरमा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें इलाज के लिए जा रही डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई। हादसे में अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

कोडरमा : एक बच्ची की इलाज के लिए गिरिडीह जिले के घोड़थम्बा से कोडरमा के सदर अस्पताल जा रही  एक एंबुलेंस कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-जमुआ मुख्य मार्ग के पहाड़पुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस दर्दनाक हादसे में उस बच्ची की मौत हो गई, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा लाया जा रहा था।

जानकारी के मुताबिक घोड़थम्बा निवासी विनोद पांडेय अपनी अपनी डेढ़ वर्षीय भतीजी आयुषी कुमारी के इलाज के लिए आज  सुबह अपने रिश्तेदार प्रमिला देवी व महेश पांडेय के साथ एम्बुलेंस पर सवार होकर कोडरमा सदर अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान नवलशाही थाना क्षेत्र के पहाडपुर के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक हाईवा ने एम्बुलेंस को चकमा दे दिया। जिससे एम्बुलेंस बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इधर दुर्घटना के समय मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को स्थानीय एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान ईलाज के क्रम में डेढ़ वर्षीय आयुषी की मौत हो गई। वहीं बाकी घायलों को बेहतर ईलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उनका इलाज जारी है। गौरतलब है की कोडरमा जिले में काफी संख्या में बेलगाम दौडते हाइवा की बैधता की जांच को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। नतीजन मासूमों समेत अन्य  लोगों की जानें वेवजह हाइवा से घटित सडक हादसों में आये दिन हो रही है।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dhanbad News: रक्तदान से बची मरीज की जान, ‘समर्पण एक नेक पहल’ की सराहनीय पहल
Palamu News: जिला पुस्तकालय में दो दिवसीय पुस्तक मेला संपन्न, डीसी समीरा एस के संदेश से युवाओं में उत्साह
Palamu News: उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च
Pakur News: रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित
Pakur News: पुलिस की बड़ी कामयाबी: लंबे समय से फरार वारंटी लालटू शेख गिरफ्तार
Koderma News: आदर्श मध्य विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी का सफल आयोजन
Koderma News: विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक सम्मानित
Koderma News: उपायुक्त और एसपी ने की संयुक्त ब्रीफिंग, रामनवमी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Koderma News: 180 किमी प्रति घंटे की गति से हुआ ट्रायल, हाईस्पीड से दौड़ी ट्रेन
Bokaro News: बीएसएल आरजीबीएस-एचएसएम में रिकॉर्ड प्रदर्शन: रोल खपत घटी, उत्पादन में रचा इतिहास
Bokaro News: जनरल अस्पताल: स्कूल ऑफ नर्सिंग में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन