कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की भीषण टक्कर, सड़क पर बिखरी दाल लूट ले गए लोग
हादसे में दो लोग घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
By: Kumar Ramesham
On
कोडरमा में दो ट्रकों की टक्कर के बाद सड़क पर बिखरी दाल लूट ली गई, करीब 500 बोरा दाल गायब होने की सूचना है।
कोडरमा: कोडरमा घाटी स्थित मेघातरी काली मंडा के समीप दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। घटना के बाद दोनों ट्रक सड़क पर ही पलट गए। जानकारी के अनुसार एक ट्रक कोलकाता से करीब 1000 बोरा दाल लोड कर बिहार की ओर जा रही थी। वहीं एक खाली ट्रक विपरीत दिशा से नवादा से कोडरमा की ओर आ रही थी।

ट्रक में लोड 1000 बोरा दाल में से तकरीबन 500 बोरे दाल लूट लिए जाने की सूचना है। इधर घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना की पीसीआर वैन घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के क्षेत्रों और घरों में सर्च अभियान शुरू कर दिया ताकि लूटा हुआ दाल की बरामदगी हो सके।
Edited By: Anshika Ambasta
