Koderma News: सेक्रेड हार्ट स्कूल का पूर्व छात्र अंजुम मिसवाह बने डॉक्टर, विद्यालय में किया गया सम्मान

रूस से तजाकिस्तान में पूरी की मेडिकल शिक्षा

Koderma News: सेक्रेड हार्ट स्कूल का पूर्व छात्र अंजुम मिसवाह बने डॉक्टर, विद्यालय में किया गया सम्मान

सेक्रेड हार्ट स्कूल के पूर्व छात्र अंजुम मिसवाह एमबीबीएस डॉक्टर बने, विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित।

कोडरमा: सेक्रेड हार्ट स्कूल के पूर्व छात्र डॉ. अंजुम मिसवाह ने एमबीबीएस की डिग्री हासिल कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने रूस के तजाकिस्तान से अपनी चिकित्सा शिक्षा पूरी की और हाल ही में 17 मार्च को कोडरमा लौटे। उनके सम्मान में 25 मार्च को विद्यालय परिसर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां उन्हें और उनके पिता को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार, प्राचार्य प्रमोद शर्मा एवं उप-प्राचार्य प्रवीण कुमार ने डॉ. मिसवाह को शॉल ओढ़ाकर एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर निदेशक प्रमोद कुमार ने कहा कि डॉ. अंजुम मिसवाह शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं और उन्होंने दसवीं तक की शिक्षा इसी विद्यालय से प्राप्त की है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे छात्र विद्यालय के लिए प्रेरणा स्रोत होते हैं। अपने संबोधन में डॉ. अंजुम मिसवाह ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय को देते हुए कहा कि डॉक्टर बनने की प्रेरणा उन्हें यहीं से मिली। खासकर बायोलॉजी विषय के प्रति उनकी रुचि विकसित करने में शिक्षक संजय तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कहा कि शिक्षक के मार्गदर्शन और प्रेरणा से ही उन्होंने इस क्षेत्र में आगे बढ़ने का निर्णय लिया।

उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने पिता मोहम्मद मुस्लिम अंसारी को देते हुए कहा कि उनके निरंतर समर्थन और हौसले के बिना यह संभव नहीं था। उनकी माता मोबिना प्रवीण वार्ड पार्षद रह चुकी हैं, जिनका भी उन्हें भरपूर सहयोग मिला। गौरतलब है कि एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद डॉ. मिसवाह ने भारत में आयोजित एफएमजीई (Foreign Medical Graduate Examination) परीक्षा भी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर ली है। उनका लक्ष्य भविष्य में न्यूरो सर्जन बनकर समाज की सेवा करना है।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक फैयाज कैसर ने किया। इस मौके पर उनकी बहन बेनजीर इफत, नूरऐन अंसारी, एसएमसी के उपाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ अंसारी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं में सीमा जैन, रणजीत सिंह, भोला कुमार, राकेश पांडेय, सुनील पाठक, संजय मिश्रा, जूड गॉडविन, कुंदन राणा, टिंकू कुमार, विकास थापा, अनुष्का शर्मा, कुंतल जेठवा, सोमा पॉल, सपना शर्मा, रूबी कुमारी वर्मा, रेखा राणा व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने डॉ. अंजुम मिसवाह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें Bokaro News: रामनवमी शोभा यात्रा में ध्वज-डंडों और साउंड सिस्टम की अधिकतम ऊँचाई 4 मीटर रखे: उपायुक्त 

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dhanbad News: रक्तदान से बची मरीज की जान, ‘समर्पण एक नेक पहल’ की सराहनीय पहल
Palamu News: जिला पुस्तकालय में दो दिवसीय पुस्तक मेला संपन्न, डीसी समीरा एस के संदेश से युवाओं में उत्साह
Palamu News: उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च
Pakur News: रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित
Pakur News: पुलिस की बड़ी कामयाबी: लंबे समय से फरार वारंटी लालटू शेख गिरफ्तार
Koderma News: आदर्श मध्य विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी का सफल आयोजन
Koderma News: विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक सम्मानित
Koderma News: उपायुक्त और एसपी ने की संयुक्त ब्रीफिंग, रामनवमी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Koderma News: 180 किमी प्रति घंटे की गति से हुआ ट्रायल, हाईस्पीड से दौड़ी ट्रेन
Bokaro News: बीएसएल आरजीबीएस-एचएसएम में रिकॉर्ड प्रदर्शन: रोल खपत घटी, उत्पादन में रचा इतिहास
Bokaro News: जनरल अस्पताल: स्कूल ऑफ नर्सिंग में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन