Koderma News: छड़ लदा ट्रेलर घाटी में हुआ बेकाबू: पेड़ से टकराने के बाद सड़क पर बिखरा माल

राहगीरों और पीसीआर वैन ने दिखाई तत्परता

Koderma News: छड़ लदा ट्रेलर घाटी में हुआ बेकाबू: पेड़ से टकराने के बाद सड़क पर बिखरा माल
(फोटो)

रांची-पटना मुख्य मार्ग (NH-20) पर कोडरमा घाटी के नौवां माइल के पास एक छड़ लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में चालक हसनैन अंसारी (गोपालगंज) और उपचालक दीनदयाल यादव (गोरखपुर) घायल हो गए। कोडरमा पुलिस की पीसीआर वैन ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

कोडरमा: थाना अंतर्गत रांची पटना मुख्य मार्ग एनएच 20 स्थित कोडरमा घाटी में नौवां माइल के समीप गुरुवार दोपहर एक ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे उसमें सवार चालक, और उपचालक घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार उक्त वाहन छड़ लोड कर कोडरमा घाटी के रास्ते बिहार की ओर जा रही थी। इसी दौरान कोडरमा घाटी के नौवां माइल के समीप ट्रेलर अनियंत्रित हो गई और रोड किनारे एक पेड़ से जा टकराई, जिससे ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रेलर का पिछला हिस्सा पलट कर सड़क किनारे गिर पड़ा, जिससे उसमें लदा छड़ सड़क किनारे बिखर गया। 

इस घटना में चालक, उपचालक घायल हो गए। इधर उस ओर से गुजर रहे राहगीरों की नजर इन पर पड़ी, इसके बाद कोडरमा थाना की पीसीआर वैन भी वहां पहुंची और सभी घायलों को पीसीआर की मदद से सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया। घायलों की पहचान हसनैन अंसारी (पिता इजराइल अंसारी, गोपालगंज) और दीनदयाल यादव (पिता रामश्रय यादव, गोरखपुर) के रूप में हुई है।

मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुरेश कुमार राम, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राज कुमार, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक मनोज राम, अचिकित्सा सहायक श्यामाकांत, एमपीडब्ल्यू, सीएचओ, बीटीटी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dhanbad News: रक्तदान से बची मरीज की जान, ‘समर्पण एक नेक पहल’ की सराहनीय पहल
Palamu News: जिला पुस्तकालय में दो दिवसीय पुस्तक मेला संपन्न, डीसी समीरा एस के संदेश से युवाओं में उत्साह
Palamu News: उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च
Pakur News: रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित
Pakur News: पुलिस की बड़ी कामयाबी: लंबे समय से फरार वारंटी लालटू शेख गिरफ्तार
Koderma News: आदर्श मध्य विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी का सफल आयोजन
Koderma News: विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक सम्मानित
Koderma News: उपायुक्त और एसपी ने की संयुक्त ब्रीफिंग, रामनवमी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Koderma News: 180 किमी प्रति घंटे की गति से हुआ ट्रायल, हाईस्पीड से दौड़ी ट्रेन
Bokaro News: बीएसएल आरजीबीएस-एचएसएम में रिकॉर्ड प्रदर्शन: रोल खपत घटी, उत्पादन में रचा इतिहास
Bokaro News: जनरल अस्पताल: स्कूल ऑफ नर्सिंग में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन