Koderma News: रामनवमी के मद्देनजर मॉक ड्रिल का आयोजन, पुलिस ने दिया सुरक्षा का भरोसा
सोशल मीडिया की निगरानी के लिए विशेष साइबर सेल को किया गया अलर्ट
कोडरमा में आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से एसपी अनुदीप सिंह के निर्देशन में कोडरमा पुलिस ने भव्य मॉक ड्रिल का अभ्यास किया। पुलिस केंद्र में आयोजित इस ड्रिल में भीड़ नियंत्रण, आगजनी और आकस्मिक चुनौतियों से निपटने का पूर्वाभ्यास किया गया। एसपी ने स्पष्ट किया कि जुलूस मार्गों और संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। साथ ही, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
कोडरमा: आगामी रामनवमी पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने एवं पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के दिशा-निर्देशन में पुलिस बलों को मॉक ड्रिल का अभ्यास पुलिस केन्द्र, कोडरमा में परिचारी प्रवर के देखरेख में आयोजित किया गया। मॉक ड्रिल के माध्यम से पुलिस बल की तत्परता, समन्वय एवं आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का अभ्यास किया गया।मॉक ड्रिल के दौरान भीड नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, किसी भी आकस्मिक घटना, आगजनी, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों तथा विधि-व्यवस्था से जुडी संभावित चुनौतियों से निपटने का पूर्वाभ्यास किया गया।

