Koderma News: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-फितर, सद्भाव और भाईचारे का संदेश

"ईदगाह से निकलने से पहले एक-दूसरे को माफ करें": मौलाना शहादत हुसैन

Koderma News: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-फितर, सद्भाव और भाईचारे का संदेश
(फोटो)

कोडरमा जिले में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े ही उत्साह और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित जलवाबाद ईदगाह समेत विभिन्न मस्जिदों में हजारों लोगों ने सामूहिक नमाज अदा कर मुल्क की तरक्की और अमन-चैन की दुआ मांगी। इस अवसर पर मौलाना शहादत हुसैन ने समुदाय को शिक्षा (तालिमी बेदारी) और अच्छे संस्कारों के प्रति जागरूक किया। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और घरों में मीठी सेंवइयों का लुत्फ उठाया।

कोडरमा: ज़िले के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार को हर्षोल्लास व उत्साह के साथ ईद उल फितर का त्योहार मनाया गया। इस दौरान बच्चे, बड़े और बुजुर्ग नए एवं साफ कपड़े पहन, खुश्बू, सुरमा लगा कर ईदगाह और मस्जिद में जाकर ईद की नमाज अदा किए। ज़िला मुख्यालय स्थित जलवाबाद ईदगाह में मौलाना शहादत हुसैन, असनाबाद मस्जिद में हाफिज सरफराज आलम, बेलाल मस्जिद में हाफिज सफीक, भादोडीह में हाफ़िज़ मंजर आदि ने ईद की नमाज़ सामुहिक रूप से अदा कराई। इस दौरान जलवाबाद ईदगाह में मौलाना शाहदत हुसैन ने कहा ईद के नमाज से पहले सभी लोग एक दूसरे को माफ कर ईदगाह से निकलें। क्योंकि इस्लाम मोहब्बत और अच्छे एखलाक का पैगाम देता है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार देने की बात कही, ताकि वह अपने गांव मुहल्ले का ही नहीं बल्कि देश का नाम रौशन कर सके। 

उन्होंने कहा आज हर मुस्लिम मुहल्ले में तालिमी बेदारी कमिटी बनाने की जरूरत है, ताकि हम अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए प्रेरित कर सकें। मौलाना शहादत हुसैन ने कहा बहुत खुशी होती है कि आज इस ईदगाह में जलवाबाद का एक बच्चा आईएस मो जावेद नमाज पढ़ रहा है, तो कई लड़कियां एमबीबीएस और दर्जनों नवजवान देश के विभिन्न हिस्से में देश सेवा में लगे हैं। इसे और आगे बढ़ाबे की ज़रूरत है। कुरान पाक की शुरुआत इकरा शब्द से हुआ यानी पढ़ो, पर वर्तमान समय में हम शिक्षा में बहुत पिछड़ गए हैं, यही वजह है कि हम सामाजिक, आर्थिक रूप से कमजोर होते जा रहे हैं। 

मौलाना शहादत ने सामूहिक रूप से ईद की नमाज़ पढ़ाई औऱ मुल्क में अमन शांति, भाईचारे के साथ देश की उन्नति, प्रगति की दुआ माँगी। तत्पश्चात लोगों ने एक दूसरे से गले मिल कर ईद की मुबारकबाद दी और ईदगाह से निकल कर लोग एक दूसरे के घरों में जाकर मीठी संवैया खाई और ईद की मुबारकबाद दिए। ईद उल फितर के मौके पर जलवाबाद ईदगाह में कारी खैरुलवारा, हाफिज मोख्तार, आईएएस मो जावेद, हाजी आफ़ताब, फैज वारसी, हाजी प्रवेज़, मो कासिम उद्दीन, मो तबरेज़, मौलाना महबूब, बेलाल मस्जिद में हाजी साजिद हुसैन, हाजी हक़ीम, मनान खान, हाजी फारूक, राजू खान, हुदा खान, दर्जिचक में मो बदरुद्दीन, मो जावेद, महताब आदि, असनाबाद में हाजी गुलाम जिलानी, अधिवक्ता अनवर हुसैन, अधिवक्ता रिजवान अहमद, मो चांद, अजीम आदि सहित हजारों की संख्या में मुस्लिम धर्म के लोग नमाज में शामिल हुए।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dhanbad News: रक्तदान से बची मरीज की जान, ‘समर्पण एक नेक पहल’ की सराहनीय पहल
Palamu News: जिला पुस्तकालय में दो दिवसीय पुस्तक मेला संपन्न, डीसी समीरा एस के संदेश से युवाओं में उत्साह
Palamu News: उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च
Pakur News: रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित
Pakur News: पुलिस की बड़ी कामयाबी: लंबे समय से फरार वारंटी लालटू शेख गिरफ्तार
Koderma News: आदर्श मध्य विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी का सफल आयोजन
Koderma News: विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक सम्मानित
Koderma News: उपायुक्त और एसपी ने की संयुक्त ब्रीफिंग, रामनवमी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Koderma News: 180 किमी प्रति घंटे की गति से हुआ ट्रायल, हाईस्पीड से दौड़ी ट्रेन
Bokaro News: बीएसएल आरजीबीएस-एचएसएम में रिकॉर्ड प्रदर्शन: रोल खपत घटी, उत्पादन में रचा इतिहास
Bokaro News: जनरल अस्पताल: स्कूल ऑफ नर्सिंग में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन