Koderma News: ग्रिजली कॉलेज में रोजगार कौशल प्रशिक्षण से छात्रों को मिला लाभ
छात्रों के व्यक्तित्व विकास पर दिया गया विशेष जोर
ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कोडरमा में 6 दिवसीय रोजगार कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन हुआ, छात्रों को सॉफ्ट स्किल और करियर विकास की जानकारी दी गई।
कोडरमा: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) के तत्वावधान में आयोजित छः दिवसीय रोजगार कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया।

षष्ठम दिन साक्षात्कार की तैयारी, पुनरावलोकन एवं समापन सत्र आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं के व्यक्तित्व एवं शारीरिक भाषा के विकास हेतु विभिन्न प्रेरक गतिविधियों एवं प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। जिससे उनके विविध कौशलों को निखारने का सार्थक प्रयास किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रशिक्षुओं को नई ऊर्जा एवं कौशल से परिचित कराता है। वर्तमान समय तकनीकी एवं प्रौद्योगिकी का है। अतः सभी प्रशिक्षुओं को इस क्षेत्र में दक्ष बनने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के संबंध में प्रशिक्षु शोभा कुमारी विश्वकर्मा, निकिता कुमारी, अंजली कुमारी, प्रिय कुमारी एवं श्रेया सिन्हा ने अपनी प्रतिपुष्टि प्रस्तुत की। प्रशिक्षु समीना प्रवीण एवं बबीता कुमारी ने छह दिवसीय कार्यक्रम की रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिसोर्स पर्सन सुश्री निशा रॉय को प्रशिक्षु ललिता कुमारी द्वारा स्मृति चिन्ह एवं निकिता कुमारी द्वारा शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
साथ ही, कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता के लिए निशा रॉय द्वारा निकिता कुमारी, समीना प्रवीण, ललिता कुमारी एवं अंजली कुमारी आदि को उपहार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।
इस कार्यक्रम में बी.एड. सत्र 2025–27 के सभी प्रशिक्षु एवं महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डी॰ एल॰ एड॰ विभागाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, आई क्यू ए सी समन्वयक मनीष कुमार सिन्हा, शैक्षणिक समन्वयक सौरभ शर्मा, खुशबू कुमारी सिन्हा, डॉ. पूजा कुमारी, संजीत कुमार, अनिल दास, सीताराम यादव एवं चुन्नु कुमार सहित सभी शिक्षकेतर कर्मचारी सूचित कुमार, दीपक कुमार पाण्डेय, सुधीर साव एवं विवेक कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षु मनीषा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रशिक्षु पूजा कुमारी द्वारा प्रस्तुत किया गया।
