Koderma News: नगर पंचायत के अध्यक्ष साजिद हुसैन ने ली शपथ, सोनी कुमारी बनी उपाध्यक्ष

उपायुक्त ऋतुराज ने जनप्रतिनिधियों को दी बधाई

Koderma News: नगर पंचायत के अध्यक्ष साजिद हुसैन ने ली शपथ, सोनी कुमारी बनी उपाध्यक्ष
(फोटो)

कोडरमा नगर पंचायत सभागार में गुरुवार को नवनिर्वाचित अध्यक्ष साजिद हुसैन और सभी वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। उपायुक्त ऋतुराज ने जनप्रतिनिधियों को पद की शपथ दिलाई और शहर के विकास के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करने की नसीहत दी। इसी दिन हुए आंतरिक चुनाव में वार्ड पार्षद सोनी कुमारी बहुमत से उपाध्यक्ष चुनी गईं। इस अवसर पर एसडीएम ओमप्रकाश मंडल सहित प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

कोडरमा: गुरुवार को नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम नगर पंचायत कोडरमा सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष साजिद हुसैन ने उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। साथ ही सभी नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों को भी उनके दायित्वों एवं कर्तव्यों के प्रति अवगत कराया गया। जिला प्रशासन की ओर से उपयुक्त ऋतुराज ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं वार्ड सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए नगर से जुड़े कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने, शहर के समग्र विकास तथा आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करने का सुझाव दिया गया। 

Koderma News: नगर पंचायत के अध्यक्ष साजिद हुसैन ने ली शपथ, सोनी कुमारी बनी उपाध्यक्ष
(सोनी कुमारी)

 

इस दौरान नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को उनके अधिकारों एवं दायित्वों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई, ताकि वे नगर के विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों का प्रभावी ढंग से संचालन कर सकें। कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी ओमप्रकाश मंडल, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रिंस गोडविन कुजूर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। इधर गुरुवार को ही नगर पंचायत में उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ। वार्ड पार्षद सोनी कुमारी बहुमत से उपाध्यक्ष चुनी गई।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Sahebganj News: शहर में एक बार फिर शुरू हुआ डिजनीलैंड मेला Sahebganj News: शहर में एक बार फिर शुरू हुआ डिजनीलैंड मेला
Hazaribagh News: प्रो चंद्र भूषण शर्मा "टीचर एजुकेटर ऑफ द ईयर” पुरस्कार से सम्मानित
Hazaribagh News: घरेलू गैस, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य, सदर एसडीओ ने की स्थिति की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: विधानसभा में गूंजा रसोइयों और सेविकाओं के अधिकारों का मुद्दा
Hazaribagh News: ईद, सरहुल और रामनवमी 2026 को लेकर अलर्ट
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के प्रथम दिन देखे गए 303 मरीज
Hazaribagh News: उपायुक्त की अध्यक्षता में कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) की बैठक सम्पन्न
चीन ने OpenClaw AI पर लगाई सख्त रोक, सरकारी दफ्तरों और बैंकों में बैन
Hazaribagh News: रैलिंग तोड़कर ज्वाहर घाट में गिरा मछली लदा ट्रक
Ramgarh News: जिला परिषद सदस्य सरस्वती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
Giridih News: मां मथुरासनी की तीन दिवसीय पूजा आरंभ
Sahebganj News: कोटालपोखर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा