Koderma News: रिजल्ट के बाद संत क्लेयर्स स्कूल की छात्रा ने की खुदकुशी 

कम अंक आने के सदमे को सहन नहीं कर पाई दिव्यांशी

Koderma News: रिजल्ट के बाद संत क्लेयर्स स्कूल की छात्रा ने की खुदकुशी 
(फोटो)

कोडरमा: राजा बागी निवासी स्कूली छात्रा दिव्यांशी कुमारी (16 वर्ष, पिता अमित कुमार पाण्डेय) ने शनिवार को रिजल्ट मिलने के बाद घर जाकर पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार छात्रा कोडरमा स्थित संत क्लेयर्स स्कूल में कक्षा 9वी की छात्रा थी। शनिवार को वह रिजल्ट लेकर घर लौटी। परीक्षा में उसे कम अंक प्राप्त हुए थे जिससे वह डिप्रेशन में आकर अपने कमरे में चली गई और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को इसकी जानकारी मिलने के बाद परिजन उसे अस्पताल भी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना कोडरमा पुलिस को मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Hazaribagh News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं Hazaribagh News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
Bokaro News: इस्पात संयंत्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन
Sahebganj News: जनता दरबार में सुनी गईं आमजनों की समस्याएं
Sahebganj News: मनरेगा कर्मचारी संघ का जिला मुख्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन
Xiaomi Pad 8 Launch India: लैपटॉप जैसा एक्सपीरियंस, कीमत 33,999 से शुरू
Sahebganj News: 9 से 14 मार्च तक चलेगा आधुनिक पशुपालन तकनीक का प्रशिक्षण
चीन के 50 मीटर गहरे कुएं से 3 साल बाद कुत्ते को बचाया: लोगों का प्यार और रेस्क्यू टीम की मिसाल
Pakur News: कालाजार से बचाव को लेकर छिड़काव अभियान
Pakur News: अवैध गिट्टी लदा एक हाईवा जब्त, पुलिस की आगे की जांच जारी
Pakur News: नगर परिषद क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था मजबूत करने की पहल
Pakur News: नगर परिषद क्षेत्र में विकास योजनाओं की जांच, गुणवत्ता पर दिया गया जोर
Pakur News: समाहरणालय परिसर में जनता दरबार आयोजित