Koderma News : ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन

कोडरमा में आयोजित प्रतियोगिता में महिला-पुरुष वर्ग की अलग स्पर्धाएं

Koderma News : ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन
ट्रॉफी के साथ महिला वर्ग के प्रतिभागी

कोडरमा स्थित ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ। प्रतियोगिता में कबड्डी, बैडमिंटन, लूडो, कैरम और शतरंज सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया।

कोडरमा : ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता के दूसरे दिन महिला एवं पुरुष वर्ग की कबड्डी, बैडमिंटन, लूडो, चेस (शतरंज) और कैरम आदि खेलों का आयोजन किया गया।

महिला वर्ग कबड्डी में पिंक वारियर्स तथा पुरुष वर्ग कबड्डी में ब्लू वारियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब जीता। महिला वर्ग बैडमिंटन में साक्षी कुमारी प्रथम एवं अंजली कुमारी द्वितीय रहीं। पुरुष वर्ग बैडमिंटन में सद्दाम अंसारी प्रथम तथा आयुष कुमार द्वितीय स्थान पर रहे।

महिला वर्ग लूडो में नीलू पाण्डेय प्रथम, निकिता कुमारी द्वितीय एवं श्रेया सिन्हा तृतीय रहीं। पुरुष वर्ग लूडो में मनीष कुमार प्रथम एवं लोकेश कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग कैरम में स्वाति कुमारी प्रथम एवं श्रुति कुमारी द्वितीय रहीं। पुरुष वर्ग कैरम में मनीष कुमार प्रथम तथा सागर कुमार दास द्वितीय स्थान पर रहे।

पुरुष वर्ग शतरंज में सुशांत राज प्रथम एवं आयुष कुमार द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि महिला वर्ग शतरंज में प्रियंका कुमारी प्रथम एवं निकिता कुमारी द्वितीय स्थान पर रहीं।

Read More.. Koderma News: झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर

सभी विजेता प्रतिभागियों को महाविद्यालय की प्राचार्य एवं सहायक प्राध्यापकों द्वारा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Read More.. Koderma News: रेलवे संरक्षा को लेकर अहम सभा, कर्मचारियों को दिए गए निर्देश

इस अवसर पर प्राचार्य ने अपने संबोधन में सभी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और जीवन में खेलकूद की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं के माध्यम से अनुशासन, व्यक्तित्व और नेतृत्व भावना का विकास होता है।

Read More.. Koderma News: रोटरी क्लब का आयोजन: दुल्हन और सिलाई प्रतियोगिता में दिखा हुनर

कार्यक्रम में बीएड सत्र 2025–27 के सभी प्रशिक्षु उपस्थित रहे। सहायक प्राध्यापिका डॉ. मृदुला भगत, डीएलएड विभागाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, डीएलएड समन्वयक खुशबू कुमारी सिन्हा, आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के समन्वयक मनीष कुमार सिन्हा, डॉ. पूजा कुमारी, अनिल दास एवं चुन्नु कुमार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।

इस अवसर पर शिक्षकेतर कर्मचारी सूचित कुमार, दीपक कुमार पाण्डेय, आलम मुख्तार, सुधीर साव, विवेक कुमार एवं ओंकार कुमार आदि उपस्थित रहे। संपूर्ण खेलकूद प्रतियोगिता खेल प्रशिक्षक अविनाश कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक संजीत कुमार ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन खेल प्रभारी सीताराम यादव ने किया।

Edited By: Mohit Sinha

Latest News

मृत प्रेमी के ताबूत के सामने भिड़ीं 2 गर्लफ्रेंड, अंतिम संस्कार के दौरान जमकर हुई धक्का-मुक्की, VIDEO वायरल मृत प्रेमी के ताबूत के सामने भिड़ीं 2 गर्लफ्रेंड, अंतिम संस्कार के दौरान जमकर हुई धक्का-मुक्की, VIDEO वायरल
बंद दुकान, तेज बदबू और अंदर युवती की लाश; 8 साल का साथी फरार, और जानिए पूरा मामला
10 Year Old Aadhaar Update: 14 जून के बाद देना होगा शुल्क, पुराना आधार अभी फ्री में कर लें अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विश्व कला दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
Sahebganj News: डिज़्नीलैंड मेले में जलपरी शो बना आकर्षण का केंद्र, उमड़ी भीड़
कोयला माफिया पर ED का शिकंजा, 159 करोड़ की संपत्ति कुर्क, हवाला और फर्जी कंपनियों का बड़ा खुलासा
Bokaro News: अम्बेडकर जयंती पर  बीएसएल की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन
Koderma News: रात में मां के पास सोया था बच्चा, सुबह कुएं में मिला शव… आखिर क्या हुआ?
बोकारो: Viral Audio ने बढ़ाई मुश्किलें, महिला थाना प्रभारी पर गिरी गाज, सोशल मीडिया पर हो रहा था ऑडियो वायरल, पुलिस लाइन अटैच
Koderma News: रोटरी क्लब का आयोजन: दुल्हन और सिलाई प्रतियोगिता में दिखा हुनर
Pakur News: पुलिस को मिली 18 नई अपाची बाइक, सांसद-विधायक ने दिखाई हरी झंडी
केक के बाद कमजोरी, पिज्जा के बाद बेहोशी: बर्थडे पार्टी में छात्रा से दरिंदगी, आपबीती सुनाते कांप उठी
Advertisement