पीवीयूएनएल का बड़ा कदम, महिलाओं और युवाओं को बनाया जा रहा आत्मनिर्भर

दो बैचों में चलेगा सिलाई प्रशिक्षण, 40 प्रतिभागी होंगे शामिल

पीवीयूएनएल का बड़ा कदम, महिलाओं और युवाओं को बनाया जा रहा आत्मनिर्भर

पतरातू स्थित बनहरदी कोयला खनन परियोजना द्वारा सामुदायिक विकास और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सिलाई और LMV ड्राइविंग प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है।

पतरातू: बनहरदी कोयला खनन परियोजना, पीवीयूएनएल द्वारा सामुदायिक विकास एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम (टेलरिंग ट्रेनिंग) एवं लाइट मोटर व्हीकल (LMV) ड्राइविंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

शिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन स्वर्णरेखा महिला समिति की अध्यक्षा रेणु सहगल, उपाध्यक्ष सोमा मुखर्जी, सुस्मिता मलिक एवं समिति की अन्य सदस्यों द्वारा ग्राम पंचायत बारी स्थित मातेश्वरी मैरेज हॉल में किया गया। इस अवसर पर बनहरदी कोयला खनन परियोजना के महाप्रबंधक एन.के. मलिक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दो बैचों में संचालित किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक बैच में 20 प्रतिभागी शामिल होंगे और प्रत्येक बैच की अवधि दो माह की होगी। यह पहल निश्चित रूप से विस्थापित एवं परियोजना प्रभावित परिवारों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के साथ-साथ उनकी कौशल क्षमता को निखारने में सहायक सिद्ध होगी।

इसी क्रम में, बनहरदी कोयला खनन परियोजना द्वारा 30 अभ्यर्थियों के लिए लाइट मोटर व्हीकल (LMV) ड्राइविंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी सफलतापूर्वक शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन भी स्वर्णरेखा महिला समिति की अध्यक्षा रेणु सहगल द्वारा किया गया, जिसमें उपाध्यक्ष सोमा मुखर्जी, सुस्मिता मलिक एवं समिति की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

यह भी पढ़ें रामनवमी को लेकर रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी ने लिया सुरक्षा का ब्रीफिंग

कार्यक्रम में महाप्रबंधक एन.के. मलिक सहित अन्य अधिकारीगण एवं परियोजना प्रभावित गांवों के प्रतिभागियों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।

यह भी पढ़ें दोस्ती, दुश्मनी और दफन लाश: दोस्त ही निकला जान का दुश्मन 

प्रतिभागियों द्वारा इन पहलों की सराहना करते हुए परियोजना प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य स्थानीय युवाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, रोजगार के अवसरों का सृजन करना तथा उनके आर्थिक सशक्तिकरण को सुनिश्चित करना है। बनहरदी कोयला खनन परियोजना की ये पहलें क्षेत्र में समावेशी विकास एवं सामुदायिक उन्नयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होंगी।

यह भी पढ़ें Koderma News: हाथियों का तांडव: दो लोगों को कुचलकर मारा, एक घायल 

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Sahebganj News: जिओ एयरटेल टावर बना 'शोपीस', 5G के दौर में 2G जैसी स्पीड से ग्रामीण परेशान Sahebganj News: जिओ एयरटेल टावर बना 'शोपीस', 5G के दौर में 2G जैसी स्पीड से ग्रामीण परेशान
Bokaro News: बीएसएल में 'स्वच्छता पखवाड़ा' के अंतर्गत सफाई मित्रों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन
Bokaro News: जनरल अस्पताल में चमत्कार: मौत के मुँह से वापस लौटा 31 वर्षीय बीएसएल कर्मचारी
Bokaro News: बीएसएल में आउटसोर्स कर्मचारियों हेतु ‘संवर्धन’ पोर्टल का शुभारंभ निर्देशक प्रभारी प्रिय रंजन ने किया
Koderma News: बेटियों के लिए नई पहल: उपायुक्त ऋतुराज ने किया 'विशेष माहवारी स्वच्छता कक्ष' का उद्घाटन
Giridih News: धान अधिप्राप्ति पर संकट: पैक्स अध्यक्ष ने सरकार से मांगी समय सीमा बढ़ाने की मोहलत
Bullet Terror: अब हत्या नहीं, 25–75 राउंड की फायरिंग से बनाया जा रहा डर का साम्राज्य
Palamu News: पेंशन योजनाओं में आएगी पारदर्शिता, सामाजिक अंकेक्षण के लिए कार्यशाला आयोजित
Palamu News: डीसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्श दात्री समिति दिसंबर 2025 तिमाही की बैठक संपन्न
Palamu News: नगर अध्यक्ष ने विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को किया सम्मानित
Hazaribagh News: विष्णुगढ़ हत्याकांड का खुलासा: तंत्र-मंत्र के जाल में फंसी मां ने ही रची थी मासूम के कत्ल की साजिश
Bokaro News: के. के. सिंह ने सेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाला

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now