Palamu News : शपथ के बाद एक्शन मोड में नगर अध्यक्ष, समस्याओं के जल्द समाधान की बात

स्ट्रीट लाइट सुधार को लेकर भी दिया आश्वासन

Palamu News : शपथ के बाद एक्शन मोड में नगर अध्यक्ष, समस्याओं के जल्द समाधान की बात
अरविंद कुमार गुप्ता (फाइल फोटो)

छत्तरपुर नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने शपथ लेते ही विकास कार्यों में तेजी लाने और जनता की समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।

पलामू : छत्तरपुर नगर पंचायत क्षेत्र में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने 19 मार्च को पदाधिकारियों की उपस्थिति में शपथ ग्रहण कर विधिवत अपने पद की जिम्मेदारी संभाल ली है। शपथ लेते ही उन्होंने स्पष्ट संकेत दे दिया कि अब नगर क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार तेज की जाएगी और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा।

अध्यक्ष ने नगरवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि साफ-सफाई, टूटी सड़कों, नालियों की समस्या और खराब स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी समस्याओं को अब नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। इन सभी मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराया जाएगा ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

उन्होंने जनता से सीधे संवाद की पहल करते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र में समस्या होने पर लोग बिना झिझक ग्रुप के माध्यम से सूचना दें। हर शिकायत पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास को कायम रखते हुए विकास और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

Edited By: Anshika Ambasta
क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?
Select one option below:

Latest News

Palamu News: MMCH पलामू में बड़ी लापरवाही: लेबर रूम से गायब मिला लैब टेक्नीशियन, फोन भी पाया गया बंद Palamu News: MMCH पलामू में बड़ी लापरवाही: लेबर रूम से गायब मिला लैब टेक्नीशियन, फोन भी पाया गया बंद
Palamu News: नगर आयुक्त से मिले सतनारायण शुक्ला, पार्क निर्माण और शाहपुर में कचरा प्रदूषण का मुद्दा गरमाया
Pakur News: बीईईओ ने मासिक गुरू-गोष्ठी समीक्षोपरांत दिए आवश्यक दिशा निर्देश 
Pakur News: पाइपलाइन के नाम पर मौत के गड्ढे: प्रशासन मौन, ग्रामीण दहशत में
Pakur News: मासिक अपराध गोष्ठी में लंबित व प्रतिवेदित कांडों के सॉरी निष्पादन का निर्देश
Pakur News: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ फूटा गुस्सा: री-एडमिशन शुल्क पर रोक की मांग
Pakur News: चुनाव को लेकर 'हाई अलर्ट': थाना प्रभारी ने नाचपहाड़ी चेकपोस्ट पर शुरू की सघन जांच
Hazaribagh News: सफाई मित्रों को मिला सम्मान, अब वेतन के लिए नहीं करनी पड़ेगी हड़ताल: महापौर
Hazaribagh News: लोकसभा में गूंजा मानव-हाथी संघर्ष का मुद्दा, सांसद मनीष जायसवाल ने बताया राष्ट्रीय संकट
Sahebganj News: पानी की टंकी खड़ी लेकिन पानी गायब, प्यास से तड़प रही गरीब जनता
Ranchi News: DSPMU में PG सेमेस्टर-3 की परीक्षा शुरू, कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने किया निरीक्षण
Sahebganj News: जिओ एयरटेल टावर बना 'शोपीस', 5G के दौर में 2G जैसी स्पीड से ग्रामीण परेशान

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now