Sahebganj News: जिओ एयरटेल टावर बना 'शोपीस', 5G के दौर में 2G जैसी स्पीड से ग्रामीण परेशान
5G विस्तार के दावों के बीच बरहरवा की ग्रामीण हकीकत बिल्कुल जुदा
साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड अंतर्गत बड़ा सोनाकड़ पंचायत में मोबाइल नेटवर्क की बदहाली से ग्रामीण बेहद परेशान हैं। भौंरा बांध गांव में जियो और एयरटेल के टावर होने के बावजूद इंटरनेट और कॉलिंग की सुविधा नगण्य है। इससे नाराज उपभोक्ता अब बड़ी संख्या में अपना सिम पोर्ट करवा रहे हैं। नेटवर्क की इस समस्या से छात्रों की पढ़ाई और व्यापारियों का काम बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
बरहरवा: एक ओर जहां सरकार और टेलीकॉम कंपनियां पूरे देश में 4G से 5G में दूरसंचार सेवा विस्तार का दावा कर रही है। वहीं, बरहरवा प्रखंड के बड़ा सोनाकड़ पंचायत की तस्वीर इसके बिल्कुल उलट है। जानकारी के अनुसार, भौंरा बांध गांव में जिओ तथा एयरटेल का टावर स्थापित होने के बावजूद स्थानीय उपभोक्ताओं को न तो बेहतर नेटवर्क मिल पा रहा है और न ही 4G या 5G की सुविधा। इससे। ग्राहकों में नाराजगी है।
शुरू हुआ सिम पोर्ट का दौर

छात्रों और व्यापारियों को हो रही भारी किल्लत
डिजिटल इंडिया के इस दौर में नेटवर्क की बदहाली का सबसे बुरा असर छात्रों और छोटे व्यापारियों पर भी पड़ रहा है। ऑनलाइन पढ़ाई, फॉर्म भरने और डिजिटल भुगतान के लिए ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। उपभोक्ताओं का कहना है कि जब हमें इंटरनेट सुविधाओं के लिए तरसना पड़ रहा है तो ऐसे टावर रहने का क्या फायदा? उल्लेखनीय है कि प्रमखंड में 5G तो दूर, सामान्य कॉलिंग में भी आवाज कटती है। यही कारण है कि उपभोक्ता अपने वर्तमान सिम को किसी अन्य मोबाइल सेवाओं पर पोर्ट करवाने को मजबूर हैं।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Latest News
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
