Sahebganj News: जिओ एयरटेल टावर बना 'शोपीस', 5G के दौर में 2G जैसी स्पीड से ग्रामीण परेशान

5G विस्तार के दावों के बीच बरहरवा की ग्रामीण हकीकत बिल्कुल जुदा

Sahebganj News: जिओ एयरटेल टावर बना 'शोपीस', 5G के दौर में 2G जैसी स्पीड से ग्रामीण परेशान
(फोटो)

साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड अंतर्गत बड़ा सोनाकड़ पंचायत में मोबाइल नेटवर्क की बदहाली से ग्रामीण बेहद परेशान हैं। भौंरा बांध गांव में जियो और एयरटेल के टावर होने के बावजूद इंटरनेट और कॉलिंग की सुविधा नगण्य है। इससे नाराज उपभोक्ता अब बड़ी संख्या में अपना सिम पोर्ट करवा रहे हैं। नेटवर्क की इस समस्या से छात्रों की पढ़ाई और व्यापारियों का काम बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

बरहरवा: एक ओर जहां सरकार और टेलीकॉम कंपनियां पूरे देश में 4G से 5G में दूरसंचार सेवा विस्तार का दावा कर रही है। वहीं, बरहरवा प्रखंड के बड़ा सोनाकड़ पंचायत की तस्वीर इसके बिल्कुल उलट है। जानकारी के अनुसार, भौंरा बांध गांव में जिओ तथा एयरटेल का टावर स्थापित होने के बावजूद स्थानीय उपभोक्ताओं को न तो बेहतर नेटवर्क मिल पा रहा है और न ही 4G या 5G की सुविधा। इससे। ग्राहकों में नाराजगी है।

शुरू हुआ सिम पोर्ट का दौर

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में टावर की भौतिक मौजूदगी केवल एक ऊंचे लोहे के ढांचे तक ही सीमित रह गई है। मोबाइल स्क्रीन पर नेटवर्क के सिग्नल तो दिखते हैं, लेकिन इंटरनेट की गति इतनी धीमी है कि जरूरी डिजिटल कार्य भी बाधित हो रहे हैं। समस्या से तंग आकर अब उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब देने लगा है। बेहतर नेटवर्क और 4G तथा 5G सेवा की चाहत में बड़ी संख्या में लोग अपने पुराने एयरटेल सिम को जियो सेवा में पोर्ट करवा रहे हैं।

छात्रों और व्यापारियों को हो रही भारी किल्लत

यह भी पढ़ें मौत का मोड़: रफ़्तार के कहर ने बस को बनाया आग का गोला, 14 की दर्दनाक मौत

डिजिटल इंडिया के इस दौर में नेटवर्क की बदहाली का सबसे बुरा असर छात्रों और छोटे व्यापारियों पर भी पड़ रहा है। ऑनलाइन पढ़ाई, फॉर्म भरने और डिजिटल भुगतान के लिए ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। उपभोक्ताओं का कहना है कि जब हमें इंटरनेट सुविधाओं के लिए तरसना पड़ रहा है तो ऐसे टावर रहने का क्या फायदा? उल्लेखनीय है कि प्रमखंड में 5G तो दूर, सामान्य कॉलिंग में भी आवाज कटती है। यही कारण है कि उपभोक्ता अपने वर्तमान सिम को किसी अन्य मोबाइल सेवाओं पर पोर्ट करवाने को मजबूर हैं।

यह भी पढ़ें Ranchi News: रामनवमी के दिन CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन सतर्क

Edited By: Anjali Sinha
क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?
Select one option below:

Latest News

Palamu News: MMCH पलामू में बड़ी लापरवाही: लेबर रूम से गायब मिला लैब टेक्नीशियन, फोन भी पाया गया बंद Palamu News: MMCH पलामू में बड़ी लापरवाही: लेबर रूम से गायब मिला लैब टेक्नीशियन, फोन भी पाया गया बंद
Palamu News: नगर आयुक्त से मिले सतनारायण शुक्ला, पार्क निर्माण और शाहपुर में कचरा प्रदूषण का मुद्दा गरमाया
Pakur News: बीईईओ ने मासिक गुरू-गोष्ठी समीक्षोपरांत दिए आवश्यक दिशा निर्देश 
Pakur News: पाइपलाइन के नाम पर मौत के गड्ढे: प्रशासन मौन, ग्रामीण दहशत में
Pakur News: मासिक अपराध गोष्ठी में लंबित व प्रतिवेदित कांडों के सॉरी निष्पादन का निर्देश
Pakur News: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ फूटा गुस्सा: री-एडमिशन शुल्क पर रोक की मांग
Pakur News: चुनाव को लेकर 'हाई अलर्ट': थाना प्रभारी ने नाचपहाड़ी चेकपोस्ट पर शुरू की सघन जांच
Hazaribagh News: सफाई मित्रों को मिला सम्मान, अब वेतन के लिए नहीं करनी पड़ेगी हड़ताल: महापौर
Hazaribagh News: लोकसभा में गूंजा मानव-हाथी संघर्ष का मुद्दा, सांसद मनीष जायसवाल ने बताया राष्ट्रीय संकट
Sahebganj News: पानी की टंकी खड़ी लेकिन पानी गायब, प्यास से तड़प रही गरीब जनता
Ranchi News: DSPMU में PG सेमेस्टर-3 की परीक्षा शुरू, कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने किया निरीक्षण
Sahebganj News: जिओ एयरटेल टावर बना 'शोपीस', 5G के दौर में 2G जैसी स्पीड से ग्रामीण परेशान

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now