Ranchi News: रामनवमी के दिन CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन सतर्क

ट्रैफिक प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष योजना लागू

Ranchi News: रामनवमी के दिन CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन सतर्क

रांची प्रशासन रामनवमी के दिन CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है। ट्रैफिक, भीड़ और परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा के लिए व्यापक तैयारी की गई है। अभिभावकों और परीक्षार्थियों से अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है।

Ranchi News: CBSE द्वारा 27.03.2026 को आयोजित 12वीं बोर्ड परीक्षा के दिन रामनवमी पर्व के संयोग को देखते हुए रांची जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। परीक्षार्थियों को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए व्यापक तैयारी की जा रही है।

रामनवमी के अवसर पर शहर में निकलने वाले पारंपरिक जुलूसों, संभावित भीड़ और यातायात दबाव को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रैफिक प्रबंधन योजना तैयार की गई है। परीक्षा केंद्रों तक परीक्षार्थियों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए वैकल्पिक मार्ग (रूट डायवर्जन) निर्धारित किये गये हैं।

जिला प्रशासन द्वारा अभिभावकों एवं परीक्षार्थियों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराएं नहीं। प्रशासन द्वारा समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। जुलूस मार्ग एवं परीक्षा केंद्रों के बीच समन्वय स्थापित कर ट्रैफिक संचालन की व्यवस्था के निर्देश दिये गये हैं।

साथ ही जिला प्रशासन द्वारा त्योहार के दौरान कुछ क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के आंशिक रूप से प्रभावित रहने की संभावना को देखते हुए अभिभावकों से अपील की गयी है कि वे परीक्षार्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की योजना बनाएं। साथ ही परीक्षार्थियों से समय से पहले घर से निकलने तथा निर्धारित मार्ग एवं प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की गयी है।

यह भी पढ़ें PNG Gas Bill Online Payment: Google Pay और PhonePe से 2 मिनट में ऐसे भरें गैस बिल

सोशल मीडिया निगरानी एवं अपील

जिला प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की भड़काऊ, भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट/वीडियो साझा करने वालों पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों से अपील है कि वे शांति एवं सौहार्द बनाए रखें और प्रशासन का सहयोग करें। जिला प्रशासन रांची द्वारा परीक्षा एवं पर्व दोनों का आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें रामनवमी को लेकर रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी ने लिया सुरक्षा का ब्रीफिंग

Edited By: Anshika Ambasta
क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?
Select one option below:

Latest News

Latehar News: ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार Latehar News: ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
कुसुंबा कांड पर भड़के डॉ. इरफान अंसारी, भाजपा के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की चेतावनी
Deoghar News: पुलिस ने तस्करों की कार से कुल 33 किलो अवैध गांजा सफलतापूर्वक बरामद किया
Giridih News: सिहोडीह में धूमधाम से मना हनुमान जयंती, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भंडारे का प्रसाद
गिरफ्तार भीम राम, भाजपा कार्यकर्ता नहीं, सभी दोषियों को मिले फांसी की सजा: आदित्य साहू
Dhanbad News: मजदूरी पर जा रहे 50 वर्षीय किशन महतो की सड़क दुर्घटना में मौत
Palamu News: MMCH में बड़ी लापरवाही: लेबर रूम से गायब मिला लैब टेक्नीशियन, फोन भी पाया गया बंद
Palamu News: नगर आयुक्त से मिले सतनारायण शुक्ला, पार्क निर्माण और शाहपुर में कचरा प्रदूषण का मुद्दा गरमाया
Pakur News: बीईईओ ने मासिक गुरू-गोष्ठी समीक्षोपरांत दिए आवश्यक दिशा निर्देश 
Pakur News: पाइपलाइन के नाम पर मौत के गड्ढे: प्रशासन मौन, ग्रामीण दहशत में
Pakur News: मासिक अपराध गोष्ठी में लंबित व प्रतिवेदित कांडों के सॉरी निष्पादन का निर्देश
Pakur News: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ फूटा गुस्सा: री-एडमिशन शुल्क पर रोक की मांग

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now