Sahebganj News : विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण का संकल्प, वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

मॉडल कॉलेज में वृक्षारोपण, जल बचाने का दिया संदेश

Sahebganj News : विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण का संकल्प, वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

राजमहल स्थित मॉडल कॉलेज में विश्व जल दिवस पर वृक्षारोपण कर जल संरक्षण और पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया गया।

साहिबगंज : रविवार को मॉडल कॉलेज राजमहल, साहिबगंज में 'विश्व जल दिवस' के अवसर पर एक महत्वपूर्ण वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य सह भू-वैज्ञानिक डॉ. रणजीत कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में समाप्त हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था।

इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर जल संचयन का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रसिद्ध शिक्षाविद प्रबीर कुमार एवं महाविद्यालय के कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। अपने संबोधन में डॉ. सिंह ने कहा, “जल के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। यदि जल है तो कल है।

आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य और जीवन के सुचारू संचालन के लिए जल का संरक्षण एवं संचयन अत्यंत आवश्यक है। जल सिर्फ एक संसाधन नहीं, बल्कि जीवन की सबसे बड़ी जमा-पूंजी है। इसका निरंतर दुरुपयोग हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। इसीलिए हमें हर छोटी-बड़ी लापरवाही को छोड़कर जल प्रबंधन से अपना नाता जोड़ना होगा। जल संरक्षण केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारा नैतिक कर्तव्य है।"  

डॉक्टर रणजीत सिंह ने इस विश्व जल दिवस के अवसर पर जल की हर बूंद को बचाने और ‘जल प्रहरी’ बनकर इस अनमोल धरोहर की रक्षा करने का संकल्प लिया। उन्होंने सभी से जल बचाने एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने का आह्वान भी किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य द्वारा सभी उपस्थित कर्मचारियों एवं सहभागियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

यह भी पढ़ें Palamu News: मार्बल कारोबारी से रंगदारी मांगने वाले गिरोह का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Deoghar News: विशेष ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान: 11 हजार से अधिक लोगों की हुई जांच
Dumka News: पीसीसी सड़क निर्माण में गुणवत्ताहीन 'जंगली लाल गोल बोल्डर' का हो रहा उपयोग
Dumka News: उपायुक्त की चेतावनी: स्कूलों में फीस वृद्धि के नाम पर लूट बर्दाश्त नहीं, नियमों के उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई
Ramgarh News: श्रद्धा और आस्था का संगम: भव्य जुलूस के साथ दुर्गा प्रतिमा का हुआ विसर्जन
Pakur News: ताड़ का पेड़ काटने को लेकर विवाद, महिला की मौके पर ही मौत
Palamu News: 45 वर्षीय प्रवेश विश्वकर्मा 4 मार्च से लापता, परिजनों ने की मदद की अपील
Bokaro News: बीएसएल में दीर्घकालीन सेवा पुरस्कार समारोह का आयोजन 
Bokaro News: जनरल अस्पताल के स्कूल ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने दिया सांस्कृतिक प्रस्तुति 
केला बागान में पेड़ से लटका मिला 15 साल के किशोर का शव, इलाके में सनसनी
Bokaro News: डी. ए. वी. इस्पात पब्लिक स्कूलों में 'स्वच्छता पखवाड़ा' का आयोजन
Bokaro News: स्वच्छता से सुंदर होगा बांसगोड़ा: BSL ने स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में चलाया सफाई अभियान