Tree Plantation
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... भारत विकास परिषद ने शुरू किया ‘कल्पवृक्ष लगाओ’ अभियान, जिलेभर में होगा पौधरोपण
Published On
By Samridh Media Desk
भारत विकास परिषद रामगढ़ शाखा ने शहर के प्राचीन किला मंदिर परिसर से ‘कल्पवृक्ष लगाओ’ अभियान की शुरुआत की। अभियान के तहत मंदिरों और विद्यालयों सहित विभिन्न स्थानों पर कल्पवृक्ष के पौधे लगाए गए। परिषद ने बताया कि यह अभियान पूरे जिले में आगे भी निरंतर जारी रहेगा। Jharkhand News: 77वें राज्यव्यापी वन महोत्सव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का संदेश, हर नागरिक लगाए एक पौधा
Published On
By Suman Kumari
रांची के खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित 77वें राज्यव्यापी वन महोत्सव-2026 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन पर चिंता जताते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक नागरिक से कम-से-कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। Giridih News: पर्यावरण संरक्षण का संदेश, तैलिक साहू सभा ने चलाया वृक्षारोपण अभियान
Published On
By Mohit Sinha
गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा ने पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से कोलडीहा स्थित किरण पब्लिक स्कूल परिसर में 50 छायादार पौधों का वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों ने प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया। अध्यक्ष बालगोबिंद साहू और महासचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि संस्था हर वर्ष सार्वजनिक स्थानों पर वृक्षारोपण अभियान चलाती है। Hazaribagh News: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया पौधारोपण
Published On
By Susmita Rani
हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत कटकमसांडी प्रखंड के धरहरा में फलदार पौधों का पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संदेश दिया। विधायक ने बताया कि इस वर्ष भी विधानसभा क्षेत्र में एक लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। Deoghar News: हरित देवघर अभियान के तहत रेड रोज स्कूल में 194 विद्यार्थियों को बांटे गए पौधे
Published On
By Susmita Rani
यूथ वॉइस, देवघर द्वारा संचालित "हरित देवघर" अभियान के तहत रेड रोज स्कूल में 194 विद्यार्थियों के बीच पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें पौधों की देखभाल के लिए प्रेरित करना था। Sahibganj News: मॉडल कॉलेज राजमहल में प्रेमचंद जयंती पर वृक्षारोपण, साहित्य और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Published On
By Susmita Rani
साहिबगंज के राजमहल स्थित मॉडल कॉलेज में मुंशी प्रेमचंद की 146वीं जयंती साहित्यिक एवं पर्यावरणीय संदेश के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने की। हिंदी विभाग के डॉ. अमित कुमार ने प्रेमचंद की रचनाओं और उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। Sahebganj News: महिला संघ ने पहाड़ों और स्कूल परिसर में फेंके सीड बॉल्स, ग्लोबल वार्मिंग से बचाव की पहल
Published On
By Susmita Rani
विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला संघ, साहिबगंज शाखा ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल की। संघ की महिलाओं ने जामुन, लीची, नींबू, सपाटू और खजूर के बीजों से लगभग 250 सीड बॉल्स तैयार कर मूक-बधिर विद्यालय के पीछे की खुली भूमि और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में फेंके। संघ की अध्यक्ष रुचि भरतिया ने कहा कि सीड बॉल्स हरियाली बढ़ाने और भविष्य के लिए स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने का प्रभावी माध्यम हैं। रांची नगर निगम और प्रिज्मोलॉइन ने डीएवी बरियातू में बांटे 100 फलदार पौधे, विद्यार्थियों ने लिया हरित रांची का संकल्प
Published On
By Mohit Sinha
रांची नगर निगम और प्रिज्मोलॉइन के संयुक्त तत्वावधान में डीएवी पब्लिक स्कूल, बरियातू में 100 फलदार पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने पौधारोपण और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट के द्वारा चार्टर नाइट कार्यक्रम आयोजित किया गया
Published On
By Susmita Rani
लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट ने अपने 7वें स्थापना दिवस पर चार्टर नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष राहुल बर्मन ने बताया कि इस वर्ष क्लब वृक्षारोपण, मेगा हेल्थ चेकअप और ट्रैफिक जागरूकता अभियान को प्राथमिकता देगा। खंडोली जलाशय के आसपास 1000 से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सरला बिरला विश्वविद्यालय ने शुरू किया 'हरित ग्राम अभियान', 17 दिनों में लगेंगे 5,000 पौधे
Published On
By Mohit Sinha
सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची ने उन्नत भारत अभियान (UBA) और राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वावधान में 'हरित ग्राम अभियान' की शुरुआत की। 17 दिवसीय इस अभियान के तहत विश्वविद्यालय के अंगीकृत गांवों और सड़क किनारे लगभग 5,000 पौधे लगाए जाएंगे। हिंदू राष्ट्रसंघ 5 अगस्त को मनाएगा छठा स्थापना दिवस, फहरेगा 20 फीट भगवा ध्वज
Published On
By Susmita Rani
हजारीबाग में हिंदू राष्ट्रसंघ ने अपने छठे स्थापना दिवस समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं। संगठन की बैठक में निर्णय लिया गया कि 5 अगस्त को बुढ़वा महादेव मंदिर परिसर में बेल वृक्ष का पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत होगी। सिर्फ पौधे लगाएं नहीं, उन्हें बचाएं भी: पौधा वितरण कार्यक्रम में SDM संजय पांडेय का संदेश
Published On
By Susmita Rani
पलामू के नावा बाजार प्रखंड के बसना गांव में आयोजित पौधा वितरण कार्यक्रम में 1100 फलदार, इमारती और औषधीय पौधे ग्रामीणों के बीच वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर एसडीएम संजय पांडेय ने पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए पौधरोपण को आवश्यक बताते हुए लोगों से पौधों को लगाने के साथ उनकी देखभाल करने की अपील की। 
