बोकारो: डीडीसी ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में हिस्सा लेने की लोगों से की अपील
2 अक्टूबर तक रहेगा जारी ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान
उप विकास आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद ने जिला प्रशासन की ओर से आम नागरिकों से अपील किया कि अपने दिनचर्या के साथ अपनी आदत में शामिल करें ताकि आपके आने वाली पीढ़ी भी स्वच्छता के प्रति सजग रहे, बीमारियों से दूर रहे एवं पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखें.
बोकारो: ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत नगर, शहर, गांव एवं मोहल्ले को कचरा मुक्त करना है. इसके तहत गुरुवार को बोकारो स्टील सिटी अंतर्गत सेक्टर 1 स्थित सिटी पार्क में साफ सफाई के साथ कचरा का उठाव, स्वच्छता शपथ, स्वच्छता रैली एवं ‘एक पेड़ माँ’ के नाम के तहत वृक्षारोपण किया गया. यह अभियान 02 अक्टूबर तक जारी रहेगा.
स्वच्छता के कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें
उप विकास आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद ने जिला प्रशासन की ओर से आम नागरिकों से अपील किया कि स्वच्छता के कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले. साथ ही अपने घर, अपने मोहल्ले, अपने गांव तथा अपने शहर में आप जहां भी हो उसमें अपनी सहभागिता दें और यह संदेश ही नहीं बल्कि अपने दिनचर्या के साथ अपनी आदत में शामिल करें ताकि आपके आने वाली पीढ़ी भी स्वच्छता के प्रति सजग रहे, बीमारियों से दूर रहे एवं पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखें.




