गुवा सेल साइडिंग में मालगाड़ी बेपटरी, घंटों ठप रहा रेल परिचालन

बार-बार हो रही घटनाओं से रेल सुरक्षा पर सवाल

गुवा सेल साइडिंग में मालगाड़ी बेपटरी, घंटों ठप रहा रेल परिचालन

पश्चिमी सिंहभूम के गुवा सेल साइडिंग में एक बार फिर मालगाड़ी बेपटरी हो गई, जिससे करीब चार घंटे तक रेल परिचालन ठप रहा और लौह अयस्क की ढुलाई प्रभावित हुई।

पश्चिमी सिंहभूम : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा स्थित सेल की रेलवे साइडिंग में मंगलवार सुबह एक बार फिर मालगाड़ी की बोगी बेपटरी हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में रेल परिचालन बुरी तरह प्रभावित रहा और गुवा सेल से होने वाली लौह अयस्क की ढुलाई कई घंटों तक ठप हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, गुवा सेल के बंकर साइड पर सुबह करीब 10:45 बजे मालगाड़ी की एक बोगी अचानक पटरी से उतर गई। घटना के बाद रेलवे ट्रैक पूरी तरह अवरुद्ध हो गया, जिससे रेल लाइन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बेपटरी के कारण लगभग चार घंटे तक कोई भी ट्रेन इस मार्ग से नहीं गुजर सकी। इसका सीधा असर गुवा सेल से होने वाली लौह अयस्क की माल ढुलाई पर पड़ा, जिससे उत्पादन और आपूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित हुई।

स्थानीय लोगों और कर्मचारियों के मुताबिक, गुवा सेल के इसी बंकर साइड पर इससे पहले भी चार बार मालगाड़ी बेपटरी हो चुकी है। बार-बार हो रही इन घटनाओं ने रेलवे और सेल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार हादसों के चलते क्षेत्र में रेल सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है।

पूर्व में हुई घटनाओं के बाद गुवा सेल प्रबंधन ने ब्रिटिश काल की पुरानी रेल पटरियों को हटाकर नई पटरियां बिछवाई थीं, ताकि भविष्य में बेपटरी की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। बावजूद इसके, नई पटरियों पर भी मालगाड़ी का बेपटरी होना रेल लाइन की गुणवत्ता, डिजाइन और रखरखाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे और सेल प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। क्रेन और तकनीकी टीम की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद कई घंटों में बेपटरी बोगी को हटाया गया और ट्रैक को दुरुस्त किया गया। इसके बाद ही रेल परिचालन को बहाल किया जा सका।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा का गुवा रेलवे साइडिंग निरीक्षण कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन ट्रैक बाधित होने के कारण वे गुवा नहीं पहुंच सके। इसके बाद उन्होंने डांगवापोसी, नोवामुंडी और बड़ाजामदा रेलवे साइडिंग का निरीक्षण किया।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

MSP बढ़ोतरी और कोयला गैसीकरण, जानें मोदी कैबिनेट ने लिए और कौन-कौन से बड़े फैसले MSP बढ़ोतरी और कोयला गैसीकरण, जानें मोदी कैबिनेट ने लिए और कौन-कौन से बड़े फैसले
हिमंत बिस्व सरमा 2.0 सरकार: असम में 26 मई को पेश होगा यूसीसी बिल
'वेलकम टू द जंगल' के साथ धमाकेदार वापसी करेंगे अक्षय कुमार, सामने आया नया पोस्टर
दिल्ली हाई कोर्ट का गूगल-ऐपल को बड़ा निर्देश, पोर्नोग्राफी बढ़ाने वाले ऐप्स पर सख्त कार्रवाई के आदेश
झारखंड में बारिश और वज्रपात को लेकर 15 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
2021 चुनाव बाद हिंसा केस फिर खुले, अचानक क्यों हरकत में आई सरकार? जानिए क्या है मामला
PM मोदी की अपील के बाद शुभेंदु अधिकारी ने घटाया अपना काफिला
कैबिनेट का बड़ा फैसला: खरीफ फसलों के MSP में बढ़ोतरी, धान से लेकर सूरजमुखी तक किसानों को राहत
केंद्र सरकार ने नागपुर एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण परियोजना को दी मंजूरी
7.75 करोड़ की ठगी का आरोप, CBI ने कोलकाता से दबोचा त्रिपुरा चिटफंड केस का फरार आरोपी
केंद्र सरकार ने 37,500 करोड़ रुपये की कोयला गैसीकरण योजना को दी मंजूरी
IPL 2026: चोटिल रामकृष्ण घोष पूरे सीजन से बाहर, CSK ने मैकनील नरोन्हा को टीम में शामिल किया