हिमंत बिस्व सरमा 2.0 सरकार: असम में 26 मई को पेश होगा यूसीसी बिल

हिमंत बिस्व सरमा 2.0 सरकार: असम में 26 मई को पेश होगा यूसीसी बिल
असम में 26 मई को पेश होगा यूसीसी बिल

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की नई सरकार ने 26 मई को असम विधानसभा में यूसीसी बिल पेश करने का फैसला किया है। प्रस्तावित कानून में विवाह की न्यूनतम आयु, संपत्ति अधिकार, लिव-इन रिलेशनशिप और बहुविवाह जैसे मुद्दे शामिल होंगे। हालांकि जनजातीय समुदायों और धार्मिक परंपराओं को इसके दायरे से बाहर रखा जाएगा। कैबिनेट ने सरकारी खर्च कम करने और दो लाख नौकरियों के लिए टास्क फोर्स बनाने जैसे कई बड़े फैसले भी लिए हैं।

Assam UCC Bill: मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व वाली नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक बुधवार को सम्पन्न हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गये। बैठक के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने आज से आधिकारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया है तथा मंत्रियों के विभागों की घोषणा शीघ्र की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कैबिनेट ने 26 मई को सदन में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) प्रस्तुत करने का निर्णय लिया है। हालांकि, जनजातीय समुदायों तथा सभी प्रकार की धार्मिक परंपराओं और रीति-रिवाजों को यूसीसी के दायरे से बाहर रखा जाएगा। प्रस्तावित यूसीसी में मुख्य रूप से विवाह की न्यूनतम आयु, संपत्ति अधिकार, लिव-इन रिलेशनशिप तथा बहुविवाह जैसे विषय शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि असम विधानसभा का सत्र 21, 22, 25 और 26 मई को आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का संकल्प पत्र ही नई सरकार के संचालन का आधार बनेगा।

सरकार ने दो लाख सरकारी नौकरियों के लक्ष्य को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक टास्क फोर्स गठित करने का निर्णय लिया है। मुख्य सचिव सभी विभागों के साथ चर्चा कर अगले पांच वर्षों में युवाओं को सरकारी रोजगार उपलब्ध कराने की रूपरेखा पर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

कैबिनेट ने महान गायक एवं सांस्कृतिक पुरोधा डॉ. भूपेन हजारिका की जयंती समारोह के समापन कार्यक्रम को आगामी 8 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित करने का निर्णय लिया। साथ ही, कलाक्षेत्र में डॉ. भूपेन हजारिका का संग्रहालय स्थापित किया जाएगा, जिस पर 32 करोड़ खर्च होंगे। इसमें से 13 करोड़ रुपये नॉर्थ ईस्ट काउंसिल द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त, देवजीत लोन सैकिया को आगामी पांच वर्षों के लिए राज्य सरकार का महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है।

सरकार ने मितव्ययिता से जुड़े कई बड़े फैसले भी लिए हैं। अगले छह महीनों तक नए मंत्रियों को नई गाड़ियां नहीं दी जाएंगी। इसी अवधि में मंत्री, सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारी विदेश यात्रा नहीं कर सकेंगे। केवल चिकित्सकीय कारणों से ही विदेश जाने की अनुमति होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल से लेकर मंत्रियों और अधिकारियों तक के काफिले में वाहनों की संख्या कम की जाएगी। साथ ही, वर्ष 2025 की तुलना में पेट्रोल और डीजल पर सरकारी खर्च कम करने का लक्ष्य रखा गया है।

विदेशी मुद्रा की बचत के उद्देश्य से अगले छह महीनों तक राज्य सरकार विदेशी सामान की खरीद नहीं करेगी। इस दौरान सभी सेमिनार और कार्यशालाएं केवल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएंगी।

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

MSP बढ़ोतरी और कोयला गैसीकरण, जानें मोदी कैबिनेट ने लिए और कौन-कौन से बड़े फैसले MSP बढ़ोतरी और कोयला गैसीकरण, जानें मोदी कैबिनेट ने लिए और कौन-कौन से बड़े फैसले
हिमंत बिस्व सरमा 2.0 सरकार: असम में 26 मई को पेश होगा यूसीसी बिल
'वेलकम टू द जंगल' के साथ धमाकेदार वापसी करेंगे अक्षय कुमार, सामने आया नया पोस्टर
दिल्ली हाई कोर्ट का गूगल-ऐपल को बड़ा निर्देश, पोर्नोग्राफी बढ़ाने वाले ऐप्स पर सख्त कार्रवाई के आदेश
झारखंड में बारिश और वज्रपात को लेकर 15 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
2021 चुनाव बाद हिंसा केस फिर खुले, अचानक क्यों हरकत में आई सरकार? जानिए क्या है मामला
PM मोदी की अपील के बाद शुभेंदु अधिकारी ने घटाया अपना काफिला
कैबिनेट का बड़ा फैसला: खरीफ फसलों के MSP में बढ़ोतरी, धान से लेकर सूरजमुखी तक किसानों को राहत
केंद्र सरकार ने नागपुर एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण परियोजना को दी मंजूरी
7.75 करोड़ की ठगी का आरोप, CBI ने कोलकाता से दबोचा त्रिपुरा चिटफंड केस का फरार आरोपी
केंद्र सरकार ने 37,500 करोड़ रुपये की कोयला गैसीकरण योजना को दी मंजूरी
IPL 2026: चोटिल रामकृष्ण घोष पूरे सीजन से बाहर, CSK ने मैकनील नरोन्हा को टीम में शामिल किया