झारखंड में बारिश और वज्रपात को लेकर 15 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

झारखंड में बारिश और वज्रपात को लेकर 15 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
ग्राफ़िक ईमेज

झारखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने 15 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार राज्य के उत्तर-पूर्वी और मध्यवर्ती जिलों में तेज बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। रांची समेत कई जिलों में तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

Jharkhand Weather Update: राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में इन दिनों अच्छी बारिश हो रही है। 15 मई को राज्य के उत्तर -पूर्वी और मध्यवर्ती जिलों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने की संभावना व्यक्त की गई है। इसे लेकर विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

रांची और आसपास के इलाके सहित राज्य के विभिन्न जिलों में हो रही बारिश की वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से ०१ से ०5 डिग्री कम है वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश रामगढ़ में 44.6 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा राज्य के अन्य इलाकों में बारिश दर्ज की गई उनमें तिलैया डीवीसी में 39.2 मिमी, कोडरमा डीवीसी में 15.2 मिमी, मंझरी में 14.2 मिमी, हजारीबाग जिले के बरकट्ठा में ०8.6 मिलीमीटर, रामगढ़ में 07 मिलीमीटर बड़ी में ०5.2 मिलीमीटर और गुमला जिले के बिशनपुर में 04.5 मिलीमीटर सहित अन्य इलाके शामिल हैं।

इस दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान 39 डिग्री डाल्टनगंज में और सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची के नामकुम में 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

रांची में हुई झमाझम बारिश

बुधवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा और कड़ी धूप रही। इससे प्रचंड गर्मी महसूस की गई। दोपहर बाद रांची और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहे और गर्जन के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम साफ हो गया और सुहाना हो गया। बारिश होने से तापमान में भी तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

वहीं, रांची में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम 34.5 डिग्री और न्यूनतम 25.6 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 39 और न्यूनतम 27.4 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 34.5 डिग्री और न्यूनतम 24.6 डिग्री एवं चाईबासा में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

MSP बढ़ोतरी और कोयला गैसीकरण, जानें मोदी कैबिनेट ने लिए और कौन-कौन से बड़े फैसले MSP बढ़ोतरी और कोयला गैसीकरण, जानें मोदी कैबिनेट ने लिए और कौन-कौन से बड़े फैसले
हिमंत बिस्व सरमा 2.0 सरकार: असम में 26 मई को पेश होगा यूसीसी बिल
'वेलकम टू द जंगल' के साथ धमाकेदार वापसी करेंगे अक्षय कुमार, सामने आया नया पोस्टर
दिल्ली हाई कोर्ट का गूगल-ऐपल को बड़ा निर्देश, पोर्नोग्राफी बढ़ाने वाले ऐप्स पर सख्त कार्रवाई के आदेश
झारखंड में बारिश और वज्रपात को लेकर 15 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
2021 चुनाव बाद हिंसा केस फिर खुले, अचानक क्यों हरकत में आई सरकार? जानिए क्या है मामला
PM मोदी की अपील के बाद शुभेंदु अधिकारी ने घटाया अपना काफिला
कैबिनेट का बड़ा फैसला: खरीफ फसलों के MSP में बढ़ोतरी, धान से लेकर सूरजमुखी तक किसानों को राहत
केंद्र सरकार ने नागपुर एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण परियोजना को दी मंजूरी
7.75 करोड़ की ठगी का आरोप, CBI ने कोलकाता से दबोचा त्रिपुरा चिटफंड केस का फरार आरोपी
केंद्र सरकार ने 37,500 करोड़ रुपये की कोयला गैसीकरण योजना को दी मंजूरी
IPL 2026: चोटिल रामकृष्ण घोष पूरे सीजन से बाहर, CSK ने मैकनील नरोन्हा को टीम में शामिल किया