Bokaro News: पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न थानों का किया निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश

Bokaro News: पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न थानों का किया निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश
एसपी ने थानों का औचक निरीक्षण किया

बोकारो पुलिस अधीक्षक ने बीएस सिटी समेत कई थानों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और लंबित मामलों की समीक्षा की। अधिकारियों को लंबित कांडों, वारंट और कुर्की के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए गए।

बोकारो: बोकारो पुलिस अधीक्षक द्वारा बीएस सिटी थाना, पिंडराजोरा थाना, पेटरवार थाना, कसमार थाना व जरीडीह थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई एवं सीरिस्ता के कार्यों की समीक्षा की गई।

उपस्थित पदाधिकारियों से पूछताछ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आम जनता की समस्याओं का त्वरित एवं विधिवत समाधान करने का निर्देश दिया गया। सभी लंबित कांडों, वारंट, इस्तेहार व कुर्की का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया।

पासपोर्ट एवं चरित्र सत्यापन से संबंधित मामलों को समयबद्ध तरीके से निष्पादित करने का भी निर्देश दिया गया। प्रत्येक थाना में सप्ताह में एक दिन ‘थाना दिवस’ का आयोजन अनिवार्य रूप से करने के संबंध में भी निर्देशित किया गया।

साथ ही, नीट परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया तथा सुरक्षा और चेकिंग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उक्त जानकारी बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने दी।

Read More.. बिना सूचना मुख्यालय छोड़ने पर जैप-आईआरबी के पांच कमांडेंट से जवाब तलब, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया नोटिस

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में 'लाल दिवस' की धूम; नन्हे बच्चों ने बिखेरी लाल रंग की छटा Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में 'लाल दिवस' की धूम; नन्हे बच्चों ने बिखेरी लाल रंग की छटा
सीसीएल सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई, 600 लीटर डीजल बरामद
हाथी का कहर! 50 वर्षीय ग्रामीण को कुचला, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम
बंगाल में बदल गया खेल, अब CM की कुर्सी किसे? रेस में कौन सबसे आगे!
अहमदाबाद में आयोजित होने वाले योगासन राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे झारखंड के दो खिलाड़ी
Sahebganj News: तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर चला रेलवन जागरूकता अभियान, यात्रियों को बताए गए रेलवन ऐप के फायदे 
मिर्जाचौकी में बड़ा खतरा टला, ट्रैक्टर ने तोड़ा फाटक, कुछ ही देर में आने वाली थी ट्रेन
Sahebganj News: दिव्यांशु सुमन ने आईआईटी मुंबई से बीटेक कर बढ़ाया मान
बैंक के भीतर से बढ़ता साइबर खतरा: हालिया मामलों ने क्यों बढ़ाई चिंता
ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, TMC कार्यकर्ताओं को दिए सख्त निर्देश, देखें वीडियो
श्री श्री विश्वविद्यालय में BIMSTEC युवा कार्यक्रम का भव्य समापन
Bokaro News: पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न थानों का किया निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश