मिर्जाचौकी में बड़ा खतरा टला, ट्रैक्टर ने तोड़ा फाटक, कुछ ही देर में आने वाली थी ट्रेन
साहिबगंज के मिर्जाचौकी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने समपार फाटक को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के समय कोई ट्रेन नहीं गुजर रही थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फाटक बंद करते समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बैरियर को तोड़ दिया।
साहिबगंज: मिर्जाचौकी रेलवे क्रॉसिंग पर एक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने समपार फाटक को टक्कर मारकर तोड़ दिया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कोई ट्रेन नहीं गुजर रही थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
कैसे हुआ हादसा?
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन के गुजरने की सूचना मिलने पर फाटक कर्मचारी समपार फाटक गिरा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही ओवरलोड बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने फाटक को जोरदार धक्का मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि फाटक पर लगा लोहे का पोल उखड़कर गिर गया और बैरियर क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने आरपीएफ को जानकारी दी। मौके पर आरपीएफ पोस्ट के हेड कांस्टेबल पी. एन. उपाध्याय अपने सहायक कांस्टेबल राजकुमार के साथ तुरंत पहुंचे। आरपीएफ ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर मिर्जाचौकी थाना के सुपुर्द कर दिया।
बाल-बाल बची बड़ी दुर्घटना

चालक पर होगी कार्रवाई
आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। ओवरलोडिंग और लापरवाही से सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद रेलवे कर्मियों ने क्षतिग्रस्त फाटक की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। फिलहाल मैनुअल तरीके से ट्रेनों का परिचालन कराया जा रहा है। रेलवे ने वाहन चालकों से अपील की है कि फाटक बंद होने के दौरान जल्दबाजी न करें और नियमों का पालन करें।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
