Simdega News: पत्रकार संघ के तत्वाधान में इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम सहित पूरे जिले में हुआ वृक्षारोपण
वृक्ष हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण
by: Sujit Sinha
On
सिमडेगा: विश्व आम दिवस के मौके पर सिमडेगा पत्रकार संघ के द्वारा आज जिला मुख्यालय सहित जिले सभी प्रखंडों में वृक्षारोपण के कार्यक्रम आयोजित किए गए. जिसमें कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि वृक्षारोपण वायु को शुद्ध करता है, जलवायु परिवर्तन को कम करने में मदद करता है, मिट्टी के कटाव को रोकता है, और जैव विविधता को बढ़ावा देता है. इसलिए हमें अपने जीवन काल में अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए जो आने वाले पीढ़ी के लिए जीवनदाई नहीं बने.
इस मौके पर डीएफओ शशांक शेखर, डीडीसी दीपांकर चौधरी, डीपीआरओ पलटू महतो, एसपी एम अर्शी, पत्रकार संघ सचिव दीपक अग्रवाल ने वृक्षारोपण के महत्व के बारे में अपनी-अपनी बातें रखी.
कार्यक्रम के दौरान पत्रकार संघ के अध्यक्ष आशीष शास्त्री जीवन में पौधों के महत्व बताते हुए कहा कि आज हमारे द्वारा लगाए गए यह बहुत कल फलदार वृक्ष के रूप में हमारे आने वाली पीढ़ी को ऑक्सीजन के साथ-साथ स्वादिष्ट फल भी प्रदान करेंगे.

Edited By: Sujit Sinha
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.
