हजारीबाग में राजस्व कार्यशाला आयोजित, प्रमंडलीय आयुक्त पवन कुमार ने दिए अहम निर्देश

लंबित दाखिल-खारिज, दोहरी जमाबंदी और भूमि अतिक्रमण पर सख्ती, 30 दिन में निष्पादन के निर्देश

हजारीबाग में राजस्व कार्यशाला आयोजित, प्रमंडलीय आयुक्त पवन कुमार ने दिए अहम निर्देश

हजारीबाग समाहरणालय में आयोजित राजस्व कार्यशाला में प्रमंडलीय आयुक्त पवन कुमार ने दाखिल-खारिज, जमाबंदी, भूमि अतिक्रमण और राजस्व कानूनों पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

हजारीबाग : प्रमंडलीय आयुक्त, पवन कुमार की अध्यक्षता में आज समाहरणालय के सभागार में राजस्व कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयुक्त ने कार्य के दौरान आने वाली चुनौतियों को सफलतापूर्वक संपन्न करने के तरीकों से सभी को अवगत कराया। कार्यशाला के दौरान आयुक्त ने लंबित दाखिल खारिज के मामले, दोहरी जमाबंदी, गैर मजूरवा भूमि को कब्जा मुक्त कराने सहित अन्य विषयों की जानकारी दी।

आयुक्त ने कहा कि विभिन्न प्रावधानों की जानकारी नहीं रहने के कारण कई बार त्रुटिपूर्ण आदेश पारित हो जाते हैं। जिसका लाभ जमीन के अवैध कब्जाधारियों को मिल जाता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को भू-अर्जन, मुआवजा, जमाबंदी के सारे प्रावधानों से अवगत कराया। साथ ही  बिना किसी ऑब्जेक्शन वाले दाखिल खारिज को 30 दिन में निष्पादित करने का निर्देश दया।

कार्यशाला के दौरान आयुक्त ने रेवेन्यू एक्ट, सीएनटी एक्ट, वन पट्टा, लैंड सीलिंग एक्ट, जंगल झाड़ी जमीन, इंडियन फारेस्ट एक्ट 1927, इंडियन फारेस्ट एक्ट 1980, कैंटोनमेंट एरिया, नोटिफाइड एरिया, खासमहाल जमीन की प्रकृति व प्रक्रिया, वाटर बॉडीज एक्ट, परिशोधन पोर्टल, खतियान एवं रजिस्टर 2 की प्रविष्टियों का महत्व, फारेस्ट कंजर्वेशन एक्ट सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक एवं उदाहरण देकर प्रकाश डाला।

वहीं कार्यशाला से पूर्व उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर आयुक्त का स्वागत किया। इसके पूर्व आयुक्त के सर्किट हाउस पहुंचने पर एवं सर्किट हाउस से हजारीबाग रवाना होने से पहले उन्हें जिला प्रशासन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

यह भी पढ़ें दोस्ती, दुश्मनी और दफन लाश: दोस्त ही निकला जान का दुश्मन 

कार्यशाला में आयुक्त  पवन कुमार, उपयुक्त  आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त  सादात अनवर, अपर समाहर्ता  विनोद कुमार, निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर  हेमा प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी  राजेश कुमार के अलावा भू-अर्जन पदाधिकारी, एलआरडीसी, सभी अंचल अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें Palamu News: संदीप पासवान के प्रयास से जला ट्रांसफार्मर बदला, गांव में बहाल हुई बिजली

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Related Posts

Latest News

भवानीपुर से ममता बनर्जी की हार से बंगाल में बदलाव तय: अमित शाह भवानीपुर से ममता बनर्जी की हार से बंगाल में बदलाव तय: अमित शाह
मासूम को अगवा कर बोरे में बंद किया, झाड़ियों में फेंकने वाले आरोपी के मोबाइल ने खोले खौफनाक राज
ग्रेनाइट जैवविविधता पर कुलेश भंडारी का शोध अंतरराष्ट्रीय मंच पर चयनित
Giridih News: नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, विद्यार्थियों ने फीता काटकर किया कक्षा में प्रवेश
भारत की 16वीं जनगणना: एक व्यापक सांख्यिकीय और सामाजिक विश्लेषण
Bokaro News: अपराधियों के मंसूबे को पुलिस ने किया नाकाम, अमन साहू गिरोह के 7 अपराधी गिरफ्तार
Sahebganj News: हनुमान जयंती महोत्सव में शामिल हुए भूलन दुबे, समाज को जोड़ने का दिया संदेश
पाकुड़ में ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Hazaribagh Horror: बेटे के प्यार में बेटी की बलि! तंत्र के नाम पर शव के साथ अमानवीय कृत्य, मां समेत 3 गिरफ्तार
Giridih News: टिबड़ेवाल टेक्सटाइल के मकान की छत पर लगी आग, मची अफरातफरी; बड़ा हादसा टला
Sahebganj News: विद्या भारती विद्यालय में नए सत्र का शुभारंभ, हवन-पूजन का हुआ आयोजन
Ramayan Teaser: ‘रामायण’ का महाआरंभ… पहली झलक ने मचाया देशभर में उत्साह, गूंजा जय श्री राम

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now