Palamu News: संदीप पासवान के प्रयास से जला ट्रांसफार्मर बदला, गांव में बहाल हुई बिजली
बिजली बहाल होने के बाद ग्रामीणों ने व्यक्त किया आभार
पलामू जिले के गोसाईंडीह टोला में जला हुआ ट्रांसफार्मर बदलकर संदीप पासवान के प्रयास से बिजली बहाल की गई, जिससे ग्रामीणों की समस्या का समाधान हुआ।
पलामू: जिले हरिहरगंज प्रखंड के पिपरा बरदाग पंचायत अंतर्गत गोसाईंडीह टोला में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर काफी दिनों से जला हुआ था जिसके कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बिजली आपूर्ति ठप रहने से गांव के लोग खुद को असहाय महसूस कर रहे थे।

सूचना मिलते ही संदीप पासवान ने इस मामले को गंभीरता से लिया और पहल करते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया। संदीप पासवान के प्रयास से कार्यपालक अभियंता विद्युत डालटनगंज के आदेश पर गोसाईंडीह टोला में नया 25 केवीए ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया जिससे गांव में फिर से बिजली आपूर्ति बहाल हो गई।
इस मौके पर गोसाईंडीह निवासी रेखा यादव संतोष यादव उदय यादव अशोक यादव सतेन्द्र यादव राम अवतार यादव नवीन यादव रामस्वरुप यादव विमल यादव और शंकर यादव सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे। बिजली बहाल होने के बाद ग्रामीणों ने पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि सह समाजसेवी संदीप पासवान के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि उनके प्रयास से गांव की बड़ी समस्या का समाधान हुआ है।
Related Posts
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
